{"_id":"6930a63f8e7aa9ff220790b4","slug":"parvez-was-taken-away-from-his-home-by-four-youths-five-days-ago-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148187-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परवेज को पांच दिन पहले घर से ले गए थे चार युवक, करनाल पुलिस का था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परवेज को पांच दिन पहले घर से ले गए थे चार युवक, करनाल पुलिस का था वांछित
विज्ञापन
सनौली। परवेज का शव मिलने के बाद परिजनों ने बताया कि परवेज को पांच दिन पहले ही चार लोग घर से ले गए थे। वह पड़ोस के एक गांव में भी देखा गया था। परवेज के सीने में गोली मारी गई है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि परवेज करनाल पुलिस का वांछित था।
करनाल पुलिस ने एक दिन पहले गांव में दबिश भी दी थी। कैराना थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
राणा माजरा गांव के अरमान ने बताया कि उनके पिता हाशिम की बीमारी के चलते कई साल पहले मौत हो गई थी। उसका बड़ा भाई परवेज अविवाहित था। परवेज पानीपत स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। पांच दिन पूर्व उसके भाई परवेज को चार युवक अपने साथ ले गए थे। तब से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। उसने चार में से एक युवक से बुधवार सुबह करीब सात बजे फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि रात के समय उसका भाई और चारों युवक उसने गढ़ी बेशक गांव में देखे थे। उनको बुधवार को यूपी के गांव भूरा के जंगल बराला मार्ग स्थित गांव कंडेला निवासी किसान अंकुर के गन्ने के खेत में परवेज का शव मिलने की सूचना मिली।
उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद को इस बारे में अवगत कराया। कैराना पुलिस को परवेज के शव के पास तमंचा पड़ा मिला। जेब से उसका आधार कार्ड व बाइक की आरसी बरामद की।
विज्ञापन
एएसपी सुमित शुक्ला ने भी मौके पर घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है। गन्ने के खेत में शव के पास ही जमीन पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला है। तमंचे के अंदर खोखा फंसा हुआ था। नाल में मिट्टी भरी हुई थी। फॉरेंसिक टीम ने तमंचे को कब्जे में ले लिया। संवाद