फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parshad against the meeting, what is the need called meeting without agenda

मेयर की बुलाई मिटिंग का पार्षदों ने किया भरपूर विरोध, बोले ऐसी क्या जरूरत आई कि बिना एजेंडें पर मिटिंग बुलाई ?

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Parshad against the meeting, what is the need called meeting without agenda
पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर अभी तक निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की और अचानक से महज 17 दिन में सदन की बैठक बुला ली। जिससे खफा पार्षदों ने एक बार फिर से मेयर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अपने बगावती सुर तेज कर दिए हैं। जिससे परेशान होकर मेयर और आयुक्त को बैठक स्थगित करनी पड़ी। पार्षदों ने मेयर से पूछा कि ऐसी क्या आफत आन पड़ी थी कि अचानक बिना एजेंडे भेजे ही सदन की बैठक बुला ली गई। इतना भी नहीं देखा कि 24 सितंबर को वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया की माता की रस्म क्रिया है। पार्षदों ने कहा कि अगर ये हादसा उनके साथ होता तो पता चलता कि ऐसे समय पर क्या बीतती है।
विज्ञापन

पार्षदों ने इस बैठक में धांधली होने तक के आरोप तक लगाए, लेकिन एक बार भी एजेंडे या बैठक के कारण को सार्वजनिक नहीं किया जा सका। माना जा रहा है कि अचानक बुलाई गई ये बैठक सेक्टर 25 के दो हजार गज की सीएलयू पास करवाने के लिए थी। दूसरी तरफ निगम द्वारा पिछली बैठक में भ्रष्टाचार के मुुद्दों पर अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होना, जेबीएम के काम की मॉनिटरिंग के लिए पीएमयू में पानीपत निगम के अधिकारी के चयन के बाद भी अथॉरिटी न देना को लेकर पार्षदों को गुमराह करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हमारी समझ से परे कानून : डाबर
पार्षद चंचल डाबर ने मेयर और आयुक्त से पूछा कि सभी पार्षदों को बताया जाए कि बिना एजेंडे के बैठक बुलाने का कानून उनकी समझ से परे है।
धांधली की बू आ रही है : धींगड़ा
पार्षद अश्वनी धींगड़ा ने विकास कार्यों के लिए बैठक बुलाने में महीनों लग जाते हैं। अगर बैठक सीएलयू के लिए बुलाई जा रही है तो पूरा शहर मेयर से जवाब मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल में पहली बार ऐसा हुआ : भट्ट
पार्षद दुष्यंत भट्ट ने कहा कि उनके कार्यकाल में सात साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिना एजेंडे की ही बैठक बुलाई जा रही है। इसमें कुछ न कुछ झोल तो साफ नजर आ रहा है।
अन्य कामों के लिए पहले कभी नहीं हुई बैठक : अंजलि
वार्ड पार्षद अंजलि शर्मा ने कहा कि जेबीएम के ठेके को रद्द करने के लिए तो आज तक ऐसी आपातकालीन बैठक नहीं हुई। अचानक से ये बैठक क्यों की जा रही है, जिसके बारे में बताया नहीं जा रहा।

हमसे क्या पास करवाया जा रहा है बताएं : छाबड़ा
पार्षद अशोक छाबड़ा ने कहा कि कम से कम उन्हें ये तो पता चलना चाहिए कि बैठक किस बात को लेकर बुलाई जा रही है। ऐसी क्या इमरजेंसी आई है। एजेंडेे का खुलासा तो करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed