फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parking will be outside the village during Chulkana Falguni Fair.

Panipat News: चुलकाना फाल्गुनी मेले के दौरान गांव के बाहर होगी पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Parking will be outside the village during Chulkana Falguni Fair.
पानीपत। चुलकाना गांव स्थित श्री श्याम धाम पर फाल्गुन महोत्सव के दौरान तीन दिवसीय मेले में दर्शन से लेकर पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा गांव के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। गांव की फिरनी पर सीसीटीवी कैमरे और लाइट लगाई जाएंगी। इसके साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और व्यायामशाला बनाई जाएगी। मेला नौ से 11 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसको लेकर वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर लाखों लोग पूजा अर्चना कर मन्नत मांगने के लिए पहुंचते हैं। उनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेला स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को बेहतरीन व्यवस्था दी जाएगी। बिजली, पानी व पार्किंग को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारी इनके लिए एक बार चुलकाना धाम का दौरा करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि 14 सूत्रीय एजेंडे पर एक-एक कर अधिकारियों के साथ चर्चा की व इन पर तीव्रता से काम करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि गांव में पीएचसी की व्यवस्था अति शीघ्रता से करें। व्यायामशाला और ई-लाइब्रेरी बनवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धार्मिक स्थल पर 20 सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करें। ताकि गंदगी पर काबू पाया जा सकें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिरनी के चारों तरफ कैमरे व लाइट लगाए व फिरनी को साफ सुथरा बनाएं, ताकि आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
समालखा से चुलकाना तक होगी व्यवस्थ
मेले में देशभर से लोग आस्था व मन्नत मांगने आते हैं। उनको हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसमें अधिकारी किसी भी तरह की कोताही न बरतें। समालखा से चुलकाना तक भी व्यवस्थाओं पर ध्यान देना है। यहां शौचालय निर्माण करने के साथ पानी की निकासी की व्यवस्था जरूरी है। नाला बनवाने व जीटी रोड से आने वाले रास्ते का विस्तार करने के भी निर्देश दिए। धार्मिक स्थल तक जाने वाले रास्तों को पक्का किया जाएगा। उपायुक्त ने ढिंडार रोड के सामने वाली गली का निर्माण कर उसे चौड़ा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, एमडी शुगर मिल मनदीप, सरपंच सतीश, डीएसओ धुरेंद्र सिंह, डिप्टी सीईओ मनीष, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सवित पानू व डीएसपी सतीश वत्स मौजूद रहे।
फोटो-3 व 4-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed