{"_id":"697e62b283c705cbc60ddf86","slug":"parking-a-motorcycle-on-the-service-lane-proved-costly-police-confiscated-it-panipat-news-c-244-1-pnp1012-151498-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सर्विस लेन पर मोटरसाइकिल खड़ी करना पड़ा भारी, पुलिस ने की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सर्विस लेन पर मोटरसाइकिल खड़ी करना पड़ा भारी, पुलिस ने की जब्त
Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड सर्विस लेन में खड़ी बाईकों को जब्त करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : udhampur news
पानीपत। जीटी रोड सर्विस लेन पर फुटपाथ और नाले पर मोटरसाइकिल खड़ा करना महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस द्वारा शहर में जीटी रोड सर्विस लेन के फुटपाथ और नाले पर खड़ी मोटरसाइकिलों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 25 से अधिक मोटरसाइकिल सीज कर दी। नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादकर ले गई। जिससे वाहन स्वामियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जीटी रोड पर सर्विस लेन के फुटपाथ पर वाहनों के खड़े होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम की भी स्थिति बन जाती है। जिसे देखते हुए शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा अभियान के दौरान पुलिस ने फुटपाथ पर खड़े वाहनों को जब्त करना शुरू कर दिया। टीम ने करीब 25 वाहनों को सीज कर दिया। नगर निगम की ट्रेक्टर-ट्राली मंगवाकर मोटरसाइकिल जिला सचिवालय के सामने स्थिति पार्किंग में खड़ी कर दी, इसके साथ ही पुलिस टीम ने चार पहिया वाहनों को भी जब्त किया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण जाम लगता है। जिस कारण फुटपाथ और अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण जाम लगता है। जिस कारण फुटपाथ और अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
