{"_id":"61155239671ac345bd0c9732","slug":"parents-were-able-to-meet-neeraj-chopra-for-only-two-minutes-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: तीन दिन में सिर्फ दो मिनट ही माता-पिता से मिल सके नीरज चोपड़ा, मां ने कहा- घर आएगा बेटा तो खिलाऊंगी चूरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: तीन दिन में सिर्फ दो मिनट ही माता-पिता से मिल सके नीरज चोपड़ा, मां ने कहा- घर आएगा बेटा तो खिलाऊंगी चूरमा
Thu, 12 Aug 2021 10:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:29 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक और एथलेटिक में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पूरे देश के हीरो बन गए हैं। हर जगह उनका भव्य स्वागत हो रहा है। जब से वह देश लौटे हैं तब से वह काफी व्यस्त हैं। यही वजह है कि तीन दिन में वे अपने माता-पिता से महज दो मिनट ही मिल सके हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भारत पहुंचने के बाद से अब तक माता-पिता से महज दो मिनट ही मिल सके हैं। वह भी तब जबकि नीरज के पिता सतीश चोपड़ा और मां सरोज चोपड़ा करीब तीन दिन तक दिल्ली में ही रहे। पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर मिलकर नीरज ने बोला कि पापा जो बोला था कर दिखाया, मैं मेडल लेकर आया हूं।
विज्ञापन
सिर्फ इतनी ही मुलाकात हो सकी। अशोक होटल में भीड़ की वजह से जगह बदलनी पड़ती थी, जिसके बाद ताज होटल ले जाया गया था। वहां भी नीरज को देखने बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई थी। इतनी अफरातफरी में बेटे से जी भरकर मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मां ने चूरमा खिलाकर बेटे का मुंह मीठा कराया
नीरज कि मां सरोज चोपड़ा ने अशोक होटल में बेटे से मुलाकात के दौरान वहीं पर चूरमा बनवाया था। महज दो मिनट की मुलाकात के दौरान बेटे को चूरमा खिलाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि जब बेटा घर आएगा तो अपने हाथों से बनाकर खिलाएंगी।
विज्ञापन