फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parents fast finish, start looking for land

अभिभावकों का अनशन खत्म, जमीन की तलाश शुरू

Wed, 16 Jul 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Wed, 16 Jul 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कमरों की समस्या समाधान के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है और तहसीलदार और डीईईओ ने लोगों के बीच पहुंचकर समस्या के जल्द ही समाधान का वादा किया है।
विज्ञापन


इसके बाद क्षेत्र में जमीन तलाशने का काम भी शुरू कर दिया। पूर्व विधानसभा स्पीकर सतबीर सिंह कादियान ने अनशनकारियों को समर्थन दिया और इनेलो की सरकार आने पर नई बिल्डिंग बनवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अभिभावकों ने मंगलवार सुबह ही दूसरे दिन अनशन जारी रखा और दूसरे दिन राजपाल, रविंद्र, संदीप मराठा, ओमप्रकाश कादियान, महेंद्र पांचाल, बिरखाराम मान, शिवधन गर्ग, राजाराम मराठा और अजमेर मराठा अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार पानीपत और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष ग्रोवर मौके पर पहुंची। उन्होंने अनशनकारी और कॉलोनीवासियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कॉलोनीवासी स्कूल के लिए अलग से बिल्डिंग की मांग पर अड़ गए। इसके  बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और कॉलोनीवासियों की मांगों को रखा।

तहसीलदार और डीईईओ ने लोगों की मांगों को मानने का आश्वासन दिया और अनशन खत्म कराया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसको लेकर गंभीर है और स्कूल को लेकर जल्द ही जमीन तलाश ली जाएगी। जिसके बाद नियमानुसार निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारियों का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए और अपना अनशन खत्म किया।

पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान ने उनको समर्थन दिया। उन्होंने इनेलो की सरकार बनने पर स्कूल की नई बिल्डिंग बनवाने का आश्वासन दिया। सतबीर सिंह कादियान ने कहा कि हरिनगर के सरकारी स्कूल की हालत चिंताजनक है। यहां पर साढ़े छह सौ बच्चों के लिए मात्र दो ही कमरे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश को नंबर वन का नारा दे रहे हैं, लेकिन स्कूल पोल खोल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शिक्षा के क्षेत्र में योजनाओं को लागू किया था और शिक्षकों की भर्ती भी की थी। इस मौके पर ओमप्रकाश कादियान, रविंद्र शर्मा, धर्मपाल ग्रोवर, महेंद्र पांचाल, हरियाणा रोडवेज के पूर्व प्रधान ईश्वर कुंडू, डॉ. प्रेम सिंह, सुरेंद्र शर्मा और सतेंद्र पांचाल मौजूद रहे।

हरिनगर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दो कमरे हैं और यहां पर करीब 650 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। अभिभावकों ने गत सप्ताह स्कूल पर ताला जड़ दिया और समाधान की मांग की थी, लेकिन शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसी स्कूल के एक छात्र की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और अनशन पर बैठ गए थे।


हरिनगर स्कूल के बाहर बैठे लोगों को आश्वास्त कर दिया है और प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्कूल के लिए जगह तलाशने का काम शुरू कर दिया है। यहां पर जगह मिलते ही स्कूल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
संतोष ग्रोवर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed