{"_id":"61118c168ebc3e7ca9374a86","slug":"parents-and-uncle-leave-for-delhi-from-khandara-to-meet-neeraj-chopra-panipat-news-knl794604163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज चोपड़ा से मिलने के लिए खंडरा से दिल्ली रवाना हुए माता-पिता और चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज चोपड़ा से मिलने के लिए खंडरा से दिल्ली रवाना हुए माता-पिता और चाचा
विज्ञापन
पानीपत। गांव खंडरा से नीरज चोपड़ा को लेने दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हुए उसके माता-पिता व ?
- फोटो : Panipat
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सोमवार को नीरज चोपड़ा दिल्ली पहुंचे। बेटे के स्वागत के लिए उनकी मां सरोज चोपड़ा और पिता सतीश चोपड़ा के साथ ही चाचा भीम चोपड़ा दिल्ली स्थित अशोका होटल में पहुंचे।
माता-पिता और चाचा दोपहर 12 बजे ही गांव खंडरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद से नीरज चोपड़ा की अभी तक परिवार के सभी सदस्यों से बात नहीं हो सकी है। बीते एक साल में माता-पिता दूसरी बार यह नीरज की मुलाकात हुई, वह सिर्फ एक बार ही अपने घर आए और अपनी कार लेकर पटियाला रवाना हो गए थे। शनिवार को मेडल जीतने के बाद रविवार को उनकी चाचा भीम चोपड़ा से फोन पर 15 सेकेंड बात हुई थी।
दिल्ली में बेटे को माता-पिता ने दिया आशीर्वाद
दिल्ली में नीरज से मिले माता पिता जहां साल में उसने दूसरी बात मुलाकात की वहीं बेटे को आशीर्वाद दिया। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि बस थोड़ी ही देर की मुलाकात के लिए ही हम जा रहे हैं। घर पर दादा धर्मवीर सिंह का कहना वह घर पर ही पोते का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार की रात तक ही लौट आएंगे माता-पिता
रविवार को दिल्ली के अशोक होटल में नीरज चोपड़ा व अन्य खिलाड़ियों का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उनके माता पिता भी पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके माता पिता गांव खंडरा में वापस आ जाएंगे। फिर 15 अगस्त के बाद गांव में पहुंचने पर नीरज का स्वागत करेंगे।
एथलेटिक्स फेडरेेशन के महासचिव भी हुए दिल्ली रवाना
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान भी नीरज का स्वागत करने के लिए पानीपत से दोपहर ही रवाना हुए। राजकुमार मिटान ने बताया कि नीरज के चेहरे पर पहले से ज्यादा चमक और ऊर्जा दिखी। नीरज ने अशोक होटल जाते हुए कार में हरियाणा व इंडिया एथलेटिक्स फेडरेेशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आगे भी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा ऐसे ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा।