फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   parants, virodh, school fee, dps, panipat, harayana

अभिभावकों ने किया डीपीएस स्कूल की फीस वृद्धि का विरोध

Tue, 03 May 2016 12:32 AM IST
panipat
panipat Updated Tue, 03 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 डीपीएस स्कूल प्रबंधक द्वारा फीस बढ़ाने के विरोध में बच्चों के अभिभावकों ने फीस के विरोध में सीएम विंडो पर शिकायत सौंपी है। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम सीएम विंडो में शिकायत दी है।

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने बिना सरकार व अभिभावकों को सूचना दिए फीस में भारी बढ़ौतरी कर दी। अभिभावकों ने कहा कि डीपीएस स्कूल ने फीस बढ़ाने के मामले में सभी स्कूलों का रिकार्ड तोड़ दिया है। डीपीएस ने पिछलें दस साल में 402 प्रतिशत फीस बढ़ाई हैं। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार पहली, छठी, नौंवी व 11वीं कक्षा के अलावा और किसी भी कक्षा के विद्यार्थियों से वार्षिक शुल्क नहीं लिया जा सकता। बावजूद इसके डीपीएस प्रबंधन पिछलें 10 सालों से सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों से वार्षिक शुल्क लिया जा रहा हैं। अभिभावकों का आरोप है कि एक ही संसदीय क्षेत्र के दो जिलों के डीपीएस स्कूलों की फीसों में भी भारी अंतर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करनाल डीपीएस में वार्षिक शुल्क 13200 रुपये और फीस 63890 रुपये ली जाती हैं। पानीपत डीपीएस में वार्षिक शुल्क 27900 रुपये और फीस 115810 रुपये ली जाती है। करनाल और पानीपत डीपीएस स्कूल के वार्षिक शुल्क में 14700 रुपये और फीस में 51920 रुपये का भारी अंतर होना समझ से परे है, जबकि दोनो ही स्कूल डीपीएस संस्था के तहत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने डीपीएस स्कूल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक डीईओ द्वारा बनाई गई कमेटी बढ़ाई गई फीस को लेकर कोई फैसला नहीं लेती तब तक अभिभावक फीस नहीं भरेंगे। इस मौके पर राकेश चुघ, जिमी चुघ, लक्की रामदेव, गुलशन मक्कड़, गुलशन छाबड़ा, संजीव, संजय रामदेव व शैली कपूर मौजूद रहे।


स्कूल प्रबंधन द्वारा नियमानुसार फीस बढ़ाई गई है। किसी तरह की अनदेखी नहीं की गई है। अभिभावकों को कोई शिकायत है तो वे स्कूल में शिकायत कमेटी में अपनी शिकायत दे सकते हैं। कमेटी में अभिभावकों की पूरी बात सुनी जाएगी।
सोनिया तोमर, मुख्य अध्यापिका, डीपीएस पानीपत सिटी, समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed