फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's Lavish Khainchi became the captain of the Indian basketball team, Ankush was also selected

Panipat News: पानीपत के लविश खैंची बने भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान, अंकुश का भी चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Panipat's Lavish Khainchi became the captain of the Indian basketball team, Ankush was also selected
पानीपत। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल, महिला वॉलीबॉल टीम के साथ अब बास्केटबाॅल में भी पानीपत का नाम चमकने लगा है। तीनों ही टीमों के कप्तान पानीपत के रहने वाले खिलाड़ी हैं। मंगलवार को अहर गांव के लविश खैंची व अंकुश खैंची का भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ। लविश को टीम का कप्तान चुना गया है। लविश कक्षा 12 के छात्र हैं। उनके नेतृत्व में टीम 28 से 31 अगस्त तक साबा कप में खेलेगी। पूरे जिले को इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वे इससे पहले भी भारत की ओर से खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के टीम में चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर है। इससे पहले बुआना लाखु गांव के प्रिंस मलिक को भारत की वाॅलीबॉल टीम का कप्तान चुना गया था। आसन गांव की निर्मल तंवर पिछले तीन साल से देश की महिला वॉलीबॉल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन


ऋषिकुल पब्लिक स्कूल के प्राचार्या जसमेर सिंह ने बताया कि लविश व अंकुश उनके स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र हैं। देश की टीम में उनका चयन होना गौरव की बात है। दोनों खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत की। उम्मीद है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक दिलाएंगे। एक ही समय पर तीन टीमों के कप्तान पानीपत से होना गौरव की बात है। नीरज चोपड़ा, प्रिंस मलिक, निर्मल तंवर, लविश व अंकुश ने पानीपत जिले को खेल के मोर्चे पर अलग पहचान दिलाई है। सरकार को पानीपत को स्पोर्ट्स हब बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed