फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's daughter will captain the Indian volleyball team in the Asian Games

Panipat News: एशियन गेम्स में पानीपत की बेटी करेगी भारतीय वाॅलीबाॅल टीम की कप्तानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Panipat's daughter will captain the Indian volleyball team in the Asian Games
मतलौडा। भारतीय महिला वाॅलीबाॅल टीम की कप्तान आसन कलां गांव की बेटी इस बार एशियन गेम्स में भारतीय टीम का नेतृत्व करेगी। इससे पहले भी वे दो बार एशियन गेम्स में खेल चुकी हैं, लेकिन यह पहला अवसर है जब भारतीय महिला वाॅलीबाॅल टीम उनकी कप्तानी में एशियन गेम्स खेलने जा रही है। इससे पहले निर्मल तंवर अपनी कप्तानी में बेहतरीन खेल की बदौलत साउथ एशियन गेम्स 2018 में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं। एशियन गेम्स में कप्तानी मिलने से निर्मल पर अपनी टीम की रैंकिंग को बेहतर करने की जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन


एशियन गेम्स खेलने के लिए जाने वाली पूरी भारतीय महिला वाॅलीबाॅल टीम की घोषणा हो चुकी है। इसमें उत्तर भारत से खेलने वाली निर्मल तंवर इकलौती खिलाड़ी हैं। टीम में केरल से नौ और तमिलनाडु से दो खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगी। भारतीय टीम में कप्तान निर्मल, सूर्या, मिनिमोल अब्राहम, जिन्की जानसन, अश्वनी कंदोथ, जिनी कोवट शाजी, सरन्या नारिकुन्निल सालिकुमार, शिल्पा राजेंद्रन नय्यर सिंधु, अश्वथी रवीन्द्रन, शालिनी सरवणन, सुजी विजयन खेलेंगी।
विज्ञापन


निर्मल ने गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ते हुए वहीं से वाॅलीबाॅल खेलना शुरू किया था। उन्हीं के स्कूल के पीटीआई जगदीश ही निर्मल तंवर व गांव की अन्य लड़कियों को वालीबाल की ट्रेनिंग देते थे। गांव के शरारती बच्चे रात को उनका नेट काट देते थे। आज निर्मल ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है कि बेटी के नाम से गांव को बड़ी पहचान मिली है। निर्मल के भाई अंकित तंवर ने बताया कि एशियन गेम्स में निर्मल को कप्तानी के लिए चुने जाने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लोग फोन करके या फिर घर आकर बधाई दे रहे हैं। गांव में जगह- जगह मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन गेम्स की तैयारी के लिए भारतीय टीम का कैम्प स्पोर्ट्स अथाॅरिटी आफ इंडिया (साई) बैंगलूरू में लगा है। निर्मल ने कहा कि एशियन गेम्स 2018 के बाद हमें अभी मौका मिला है। तब से अब तक साई की सुविधाओं में बहुत सुधार आया है। खिलाड़ियों का बहुत ध्यान रखा जाता है। निर्मल ने बताया कि पूरी टीम की अच्छी तैयारी है। उसे भरोसा है कि उनकी टीम देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर ही लौटेगी।

भारतीय टीम के पूल में चाइना और कोरिया हैं। भारतीय टीम का पहला मुकाबला कोरिया से 30 सितंबर को होगा। कुल मिलाकर 13 टीमों ने एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया है।


2022 में हरियाणा के 41 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड दिया गया था। इस सूची में निर्मल तंवर को भीम अवार्ड से वंचित रखा गया था तो निर्मल तंवर के समर्थन में कई सामाजिक संगठनों ने उसे भी भीम अवार्ड देने की मांग की थी। निर्मल ने हरियाणा सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए अपने सारे मेडल सरकार को वापस लौटाने की घोषणा कर दी थी। निर्मल तंवर सेंट्रल रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत हैं। एशियन गेम्स में कप्तानी मिलने से निर्मल की अर्जुन अवार्ड के लिए भी दावेदारी मजबूत होगी। इससे पहले महिला वाॅलीबाॅल खिलाड़ी शैली जोसफ को 1984 में अर्जुन अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed