फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Youth died due to suffocation due to fire in Sapa center

Panipat: सपा सेंटर में रूम हीटर चलाकर सो रहा था सफाई कर्मी, लगी आग, दम घुटने से मौत

Wed, 04 Jan 2023 01:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 01:17 PM IST
सार

अंसल स्थित गोल्डन सपा सेंटर में सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ था। स्थानीय दुकानदारो ने आग बुझाई। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Panipat: Youth died due to suffocation due to fire in Sapa center
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में अंसल सुशांत सिटी में रूम हीटर की वजह से एक सपा सेंटर में बुधवार सुबह आग लग गई, दम घुटने से अंदर सो रहे सफाईकर्मी की मौत गई। स्थानीय दुकानदारों ने आग पर काबू पाया और दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद दुकानदारों ने सपा मालिक और पुलिस को कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया।

विज्ञापन


सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मूल रूप से गांव कुराड निवासी जॉनी(22) पिछले 2 माह से अंसल सुशांत सिटी स्थित गोल्डन ग्लो में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था।
विज्ञापन


वह रात को रूम हीटर चलाकर सोया था, हीटर सोफे के पास रखा हुआ था, जिस वजह से सोफे में आग लग गई और पूरे सपा में फैल गई। उन्होंने शव को खुद चेक किया है शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं, न ही शव झुलसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि धुए की वजह से दम घुटने से जुड़ने की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

अधिक नशे में होने की वजह से नहीं निकल पाया
एल्डिको निवासी सपा मालिक हितेश ने बताया कि वह दो माह से काम करता था। जॉनी नशा भी करता था, उसने मंगलवार रात भी नशा किया, आशंका है कि नशे में धुत होने की वजह से आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल सका। उन्होंने सुबह देखा तो उसके शरीर का आधा हिस्सा बेड पर पड़ा था और आधा शव जमीन पर था।


शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था परिवार
भाई अमित ने बताया कि वह तीन बहन भाई है, जॉनी उनका मंझला भाई था। वह जॉनी और छोटी बहन के लिए रिश्ते की तलाश में थे। दोनों के लिए अच्छा परिवार मिलते ही वह शादी कर देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed