फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat won gold medal in state level kabaddi competition

Panipat News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पानीपत ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Panipat won gold medal in state level kabaddi competition
पानीपत। फरीदाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पानीपत महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। पानीपत की लड़कियों ने फरीदाबाद की टीम को हराया। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन पानीपत की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला व पुरुष टीमों को राज्य स्तर पर खेलने के लिए भेजा गया था। इसमें पानीपत महिला की टीम ने फाइनल में फरीदाबाद को हराया। पुरुष टीम सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई। स्वर्ण पदक जीतने पर टीम को अभ्यास कराने वाले कोच टीटू शर्मा और शेरनी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सोमवार को टीम पानीपत पहुंचेगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। धर्मवीर मलिक के नेतृत्व में टीम का चयन करके राज्य स्तरीय में खेलने के लिए भेजा गया था। इसस पहले भी यह टीम राज्य स्तरीय में पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली टीम में मंजू, कोमल, रेनू, वशु, नेहा, पूजा, नीर, तमना, अंतिम, मनू, पूजा रानी, वंशिका शामिल रहीं। टीम की कप्तान पूजा रहीं। टीम पिछले एक सप्ताह से पानीपत में ही रह कर प्रतिदिन छह घंटे कड़ा अभ्यास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed