{"_id":"8c358d6aeaad9bd108e900dd0f26c4d9","slug":"panipat-window-fire-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे की खिड़की तोड़कर बच्चे को आग से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे की खिड़की तोड़कर बच्चे को आग से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 08 May 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
समालखा के गांव पट्टी कल्याणा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
परिजनों ने आग में फंसे साढे़ चार वर्ष के बच्चे को कमरे की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पट्टी कल्याणा निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनकी बहू सुशीला कमरे में बनी रसोई में खाना बना रही थी। नमन और नवनीत कमरे में बैठे हुए थे।
इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। सुशीला किसी तरह नवनीत को उठाकर कमरे से बाहर ले आई, लेकिन दरवाजे पर आग होने के कारण साढे़ चार वर्ष का नमन अंदर ही फंस गया।
परिजनों ने किसी तरह से खिड़की की जाली उखाड़ कर नमन को बाहर निकाला।
पीड़ित ने बताया कि आग लगने सें पांच हजार की नकदी, फ्रीज, टीवी, इनवर्टर, पंखा, डबल बेड, अलमारी, वाशिंग मशीन, कपडे़ समेत करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।