फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Two cousin sisters and a teenager died due to drowning in Yamuna on Ganga Dussehra

Panipat: गंगा दशहरा पर यमुना में दो फुफेरी बहनों और किशोर की डूबने से मौत, 20 से 30 फीट गहरे कुंड में फंसे

Sun, 16 Jun 2024 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 08:08 PM IST
सार

20 से 30 फीट गहरे कुंड में फंसने से मौत हुई। पिछले सप्ताह दो युवकों डूबने से मौत हुई थी।

विज्ञापन
Panipat: Two cousin sisters and a teenager died due to drowning in Yamuna on Ganga Dussehra
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सनौली में गंगा दशहरा पर स्नान करते दो फुफेरी बहनों और एक किशोर की यमुना में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को निकाला। हरियाणा और यूपी पुलिस के जवानों ने भी काफी प्रयास किया। यूपी पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शामली के जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिछले सप्ताह ही पानीपत के ही दो युवकों की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पानीपत थर्मल के पास गांव ऊंटला निवासी नरेंद्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने आया था। स्नान करते हुए उसकी भतीजी स्नेहा और भांजी अंशु गहरे पानी में जाने से यमुना में डूब गई।
विज्ञापन


जबकि पानीपत शहर के जाटल रोड निवासी 14 वर्षीय केशव पुत्र रमेश भी परिवार वालों के साथ स्नान करने आया था और उसकी भी यमुना में डूबने से मौत हो गई। रविवार को यमुना नदी में स्नान करने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए पानीपत व यूपी प्रशासन द्वारा गहरे पानी में डूबने से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पानीपत सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार सहित पांच गोताखोर व यूपी की तरफ से 15 गोताखोर यमुना घाट पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
20 फुट गहरे कुंड में डूबे श्रद्धाुल
सनौली यमुना घाट पर दो जगहों पर 20 से 30 फीट के गहरे कुंड बने हुए हैं। जबकि बाकी जगह दो से तीन फीट तक पानी है। कुंडों के नजदीक स्नान के लिए रोका जाता है। श्रद्धालु यमुना में कम पानी समझकर आगे बढ़ते जाते हैं। ऐसे में कुंड में फंस जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed