फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Three houses collapsed due to lightning, nine people injured

Panipat: बिजली गिरने से ढहे तीन मकान, नौ लोग घायल, बिजली से मकान की छत उखड़ी, दीवारें ढह गई

Sat, 11 May 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 10:32 PM IST
सार

घटना ददलाना गांव की है। शुक्रवार रात को तुफान में मकान ढह गए। बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Panipat: Three houses collapsed due to lightning, nine people injured
पानीपत के मतलौडा में बारिश - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के ददलाना गांव में शुक्रवार देर रात को आए भयंकर तूफान व बारिश का कहर टूट पड़ा। यहां एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। मकान ढह गया। मकान की छत गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने इनको तुरंत बाहर निकाला।

विज्ञापन


ऐसे ही इनके पड़ोस में तूफान में दो और मकान ढह गए। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं ने पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़े। सभी घायलों को मकान के अंदर से निकाला गया और इन्हें जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां रात भर इनका इलाज चला। सुबह इन्हें यहां से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात नौ बजे पानीपत में भयंकर तूफान व बारिश ने दस्तक की। तूफान ने पानीपत में जमकर ताड़व मचाया। सड़कों के किनारे खड़े पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे गिर गए। ददलाना गांव में जर्नाधन के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली से मकान की छत उखड़ गई। दीवारें ढह गई। इसमें जनार्दन व उसका भाई संदीप घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि मकान की कड़ियां इन पर नहीं गिरी यह दीवार के सहारे खड़े थे। बिजली की गरज से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। डर का माहौल पैदा हो गया। लोग सहम गए। इसी वक्त एकाएक तीन और मकान ढह गए। इसमें आकाश, कुंदन,प्रिंस, इसरफी, दलीप, कनिका व नफरूल घायल हो गए। ग्रामीणों ने इनको तूफान के बीच मकान से बाहर निकाला।

इनको अस्पताल भिजवाया गया। रात को इमरजेंसी वार्ड प्रभारी यहां पहुंची। दो डॉक्टर की टीम ने इनका इलाज किया। इनके पैर हाथ व सिर पर चोटें थी। इनको शनिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दी गई। इमरजेंसी वार्ड प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। इनकी कमर, हाथ पैर व सिर पर चोटें थी। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित हैं।


जिला सिविल सर्जन डाॅ. जयंत आहूजा ने बताया कि तूफान में ददलाना गांव में हादसा हुआ था। डॉक्टरों की टीम सूचना मिलते ही इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गई थी। सभी की हालत ठीक है। इलाज के बाद इन्हें छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर से इन मरीजों की रिपोर्ट शनिवार सुबह ही ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed