{"_id":"639f6a34baafb60a4b41932c","slug":"panipat-team-will-leave-today-to-participate-in-international-jamboree-panipat-news-knl1310509105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने आज रवाना होगा पानीपत का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने आज रवाना होगा पानीपत का दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। कर्नाटक में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्काउट एंड गाइड जंबूरी में भाग लेने के लिए पानीपत के स्काउट एंड गाइड व शिक्षकों का दल सोमवार को रवाना होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कर्नाटक के मंगलूरू में 21 से 27 दिसंबर तक सात दिवसीय आयोजन होगा, जिसमें हरियाणा की टीम में पानीपत के 40 स्काउट्स एंड गाइड और नौ शिक्षक शामिल होंगे। जंबूरी में न केवल विद्यार्थी भारतीय और विदेश संस्कृति का आदान-प्रदान करेंगे, बल्कि जीवन में आने वाले कठिनाइयों से पार पाना व एडवेंचर भी सीखेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार इस कार्यक्रम में भारत और एशिया महाद्वीप के विभिन्न देशों से 25 हजार स्काउट और गाइड पहुंचेंगे।
पानीपत खंड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि किस देश और प्रदेश की संस्कृति क्या है, कैसा रहन-सहन है, कैसा खान-पान है, त्योहार और शादी आदि खुशी के पलों पर किस तरह की रस्में की जाती हैं आदि को स्काउट्स, गाइड व विद्यार्थी करीब से जानेंगे। इसके लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मुख्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश से 670 विद्यार्थी और पानीपत का 49 सदस्यीय दल सोमवार सुबह रवाना होगा। पानीपत की टीम हरियाणवी संस्कृति और दक्षिणी प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति देगी।
27 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कर्नाटक के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण भी करेंगे। इसके अतिरिक्त 24 तरह की अंतरराष्ट्रीय स्तर की एडवेंचर गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश के प्रतिभागियों का चयन परीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान हुए ट्रायल के आधार पर किया गया है। जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स मीना कुमारी ने बताया कि इस तरह का आयोजन हर चार साल बाद होता है।
विज्ञापन
मंगलूरू में होने वाली जंबूरी में भारत, फिलीपींस, श्रीलंका, नेपाल, मलयेशिया, बांग्लादेश समेत 10 देशों के स्काउट और गाइड शामिल रहेंगे। वहीं, सांस्कृतिक जंबूरी की थीम मुख्यत: संस्कृति पर केंद्रित रहेगी। इससे एशियाई देशों के युवाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा। संपूर्ण हरियाणा की झलक प्रस्तुत करेंगे, जिसमें हरियाणा की वेशभूषा, नृत्य एवं गायन, रहन-सहन आदि को मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंबूरी में कला, पुस्तक, विज्ञान, कृषि और पकवान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
जिन 40 स्काउट्स एंड गाइड का चयन हुआ है, वे सभी जिले के चार स्कूलों से हैं। ये प्रतिभागी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय वमा विद्यालय कृष्णपुरा और आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड से हैं। दल के साथ इन चार स्कूलों से एक-एक शिक्षक, जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स मीना समेत नौ शिक्षक जाएंगे। दल सोमवार सुबह कर्नाटक के लिए रवाना होगा।
नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन होते हैं। उम्मीद है पानीपत की टीम आयोजन में होने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार भी जीतेगी। साथ ही संस्कृति का आदान प्रदान होने से विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
- कुलदीप यादव, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।