फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, teacher, eligbility test

गुरुजी को देना होगा योग्यता का टेस्ट

Tue, 20 May 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 20 May 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
panipat, teacher, eligbility test
म्हारे गुरुजी कितने योग्य हैं, उनको बच्चों को पढ़ाना आता भी या नहीं, कुछ इन्हीं सवालों के जवाब जानने को लेकर शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का टेस्ट लेगा और शिक्षक को यह टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन


इसके परिणाम आने से पहले ही गुरुजी की अगुवाई में उनकी यूनियन उतर आई है और एक टीचर के इस तरह के टेस्ट को गलत मान रही है। वहीं शिक्षा अधिकारी इसे शिक्षा के गिरते स्तर को उठाने के लिए बेहतर जरूरी मानते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में तैनात टीचरों का ट्रेनिंग नीड असेसमेंट सर्वे का फैसला लिया है और हर स्कूल में यह सर्वे किया जाएगा। जिसमें स्कूलों में तैनात टीचरों का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इससे पहले गत सत्र में तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भी मूल्यांकन किया गया था। यह मूल्यांकन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत किया गया था।

बोर्ड व शिक्षा विभाग के सत्र के आखिरी दिनों में सर्वे का फैसला लेने का शिक्षकों ने विरोध जताया था, लेकिन स्कूल स्तर पर ही सर्वे किया गया था। सरकारी स्कूलों के शिक्षक इस बात को भूले नहीं थे कि उनका ही सर्वे शुरू हो गया। इस बात को जानकारी अध्यापक व अध्यापक यूनियन काफी आक्रोशित है।

जिले में 29 मई को होगा टेस्ट
शिक्षा विभाग द्वारा पहले चरण में प्राइमरी व टीडीजी का ट्रेनिंग नीड असेसमेंट सर्वे करने का फैसला लिया है। जिले में 29 मई असेसमेंट सर्वे के लिए रखी गई है और इसका सारा संचालन एससीईआरटी गुड़गांव करेगा।

बोर्ड बनाएगा खंड स्तर पर सेंटर
सरकारी स्कूलों में तैनात पीआरटी व टीजीटी के असेसमेंट सर्वे की जिम्मेदारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी लेगा। बोर्ड द्वारा खंड स्तर पर इसको लेकर केंद्र बनाए जाएंगे और यह परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। सरकारी स्कूलों में तैनात सभी टीचरों को असेसमेंट सर्वे देना होगा।

असेसमेंट नहीं उचित होगा विरोध
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संस्थापक सुरेंद्र कुमार राठी ने कहा कि टीचरों का असेसमेंट करना निदेशालय के अधिकारियों का फैसला है। यूनियन इस बात को लेकर शिक्षा मंत्री से मिली थी।

शिक्षा मंत्री ने इस तरह के किसी भी नियम व परीक्षा की जानकारी न होने की बात कही है। कुछ वरिष्ठ अधिकारी अपने फायदे को लेकर इस तरह की योजनाओं को ला रहे हैं।


यूनियन बुधवार को जिला स्तर पर इसका विरोध करेगी और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगी। इसके बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जाता है तो वे चंडीगढ़ में विरोध करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed