फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat railway station,ISO certificate

वातावरण प्रबंधन पर पानीपत जंक्शन आईएसओ 14001- 2015 द्वारा सर्टिफाइड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
panipat railway station,ISO certificate
रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाएं देने, सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर पानीपत रेलवे स्टेशन को इसका इनाम मिला है। वातावरण प्रबंधन प्रणाली का अनुपालन करने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार दिल्ली मंडल द्वारा चार रेलवे स्टेशनों को आईएसओ 14001-2015 द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। इन चार रेलवे स्टेशनों में पानीपत जंक्शन का नाम भी शुमार है। पानीपत जंक्शन के अलावा दिल्ली कैंट, पालम और मेरठ सिटी जंक्शन को भी आईएसओ 14001-2015 द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। दिल्ली मंडल द्वारा वातावरण प्रबंधन हेतु किए जा रहे इन प्रयासों की यात्रियों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

रेल प्रबंधक कार्यालय के अनुसार दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे के लिए अपने यात्रियों को साफ, स्वच्छ वातावरण एवं आरामदायक यात्रा प्रदान करना हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। इस संबंध में दिल्ली मंडल द्वारा विभिन्न कदम उठाए गए। इनमें भिन्न रंग के कूड़ेदान (नीला एवं हरा) का प्रावधान, जिसमें बायो-डिग्रेडेबल तथा नान बायो-डिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया जा सके, प्लास्टिक कचरा कम करने के लिए बोतल क्रशर मशीन का प्रावधान, एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए यात्री जागरूकता अभियान चलाकर एवं पोस्टर लगाकर, कचरे का उचित प्रबंधन कर रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता ठेका देकर, ग्रीन पैच बढ़ाकर तथा यात्रियों के लिए सुविधाएं प्रदान की गईं। दिल्ली मंडल द्वारा उपरोक्त सभी कदम उठाकर रेलवे स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाएं, सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल के 33 स्टेशन आईएसओ 14001-2015 सर्टिफिकेशन के लिए नामित
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार दिल्ली मंडल के 33 स्टेशनों को आईएसओ 14001-2015 सर्टिफिकेशन के लिए नामित किया गया था। दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक एससी जैन ने कहा कि हाल ही में पानीपत जंक्शन, दिल्ली कैंट, पालम और मेरठ सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशनों को आईएसओ 14001-2015 द्वारा सर्टिफाईड किया गया है। इन चार स्टेशनों के अलावा चार बड़े स्टेशन दिल्ली, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन तथा आनंद विहार टर्मिनल को पहले ही आईएसओ 14001-2015 प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वातावरण प्रबंधन प्रणाली पर अनुपालन प्रक्रिया शुरू : माइकल
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार दिल्ली मंडल के चार स्टेशनों को आईएसओ 14001-2015 द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। इनमें पानीपत जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम भी शुमार है। दिल्ली मंडल ने इन स्टेशनों पर आईएसओ 14001-2015 के सर्टिफिकेशन के लिए वातावरण प्रबंधन प्रणाली पर अनुपालन प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
-अजय माइकल, जन संपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed