{"_id":"586be55e4f1c1b945d15837f","slug":"panipat-pahchan-kaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को सामने खड़ा करो, पहचान लूंगा कौन है शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को सामने खड़ा करो, पहचान लूंगा कौन है शूटर
amar ujala beuro panipat
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण प्रकरण में फंसे आसाराम बापू व नारायण साईं मामले के प्रमुख गवाह महेंद्र सिंह चावला कुछ लोगों के साथ मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे और डीएसपी जगदीप दूहन से मिलकर उन पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान करवाने की मांग की।
गांव सनौली खुर्द निवासी महेंद्र सिंह चावला ने बताया कि वे लोग 27 दिसंबर को एसपी से मिले थे और उन्हें मामले से अवगत कराते हुए बताया था कि 13 मई 2015 को उनके ऊपर नारायण साईं व आसाराम बापू के गुंडों ने जानलेवा हमला किया था। 15 मई 2015 को प्रेम अस्पताल में पुलिस ने बयान दर्ज किए थे, जिसमें मैंने कहा था कि निशांत घनघस के साथ सरपंच संजय त्यागी व अन्य दो लड़के भी थे। चारों लोग सफेद रंग की लंबी कार में आए थे, परंतु आज तक उन दो लड़कों के विषय में पुलिस कुछ भी पता नहीं कर पाई है और ना ही उस सफेद रंग की लंबी कार को ही पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि निशांत घनघस व संजय त्यागी के साथ आए दो अन्य लड़कों के विषय में पुलिस को बताया था और कहा था कि उन दो लड़कों को उनके सामने प्रस्तुत करें, क्योंकि शंका है कि उनमें से एक शूटर है। इस विषय में 18 मई 2016 को एपी राहुल शर्मा को प्रार्थना पत्र भेजा था, जिसमें उन लड़कों को सामने प्रस्तुत करने की मांग की गई थी। लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया गया। इस मौके पर सुरेश छौक्कर, विकास शर्मा, रवि गोयल, वीरेंद्र बिंझौल व मास्टर हुकम सिंह मौजूद रहे।