{"_id":"60b3f27f8ebc3eaca0775378","slug":"panipat-news-temperature-panipat-news-knl715709102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, तीन दिन बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज, तीन दिन बारिश की संभावना
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में नौतपा के प्रभाव से बीते छह दिनों से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही थी। हालांकि शनिवार-रविवार की रात आई आंधी के बाद मौसम में परिवर्तन की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 मई रात से 2 जून तक झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है।
रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। दिनभर लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। वहीं शाम को कहीं-कहीं बादल छाए जिसके बाद कुछ उमस रही। रात होते-होते तेज हवाएं चलने लगी जिससे मौसम की फिजा बदल गई। इससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के कई हिस्सों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है जिसमें राजस्थान की तरफ से आ रही तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 30 जून की रात को मौसम बदल जाएगा और दो जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अंधड़ व बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
यास तूफान का भी दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में यास तूफान का असर दिख रहा है जिस वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला समेत कई जगह बारिश हो सकती है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के उपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हरियाणा में 30 मई देर रात से 2 जून तक बीच-बीच में आंशिक बादल, गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम का रहा हाल
नौतपा के पांचवें दिन के मुकाबले छठे दिन रविवार को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। रविवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। पूरे दिन तेज धूप का सामना करना पड़ा जिससे वातावरण में नमी की मात्रा 34 तक प्रतिशत दर्ज की गई।
शनिवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीती रात आई आंधी के बाद हालांकि रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन तेज हवाएं चलती रही। शाम के समय हल्के बादल छाने से मौसम में बदलाव आया है। रात को तेज आंधी आने की संभावना है। वहीं बारिश होने के भी आसार हैं।
-डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।