फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news,panipat fire

धागा मिल में लगी आग, मालिक बोले-करोड़ों का माल हुआ राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
panipat news,panipat fire
पानीपत। गांव जालपाड़ स्थित धागा मिल में लगी हुई आग को बुझाते हुए। - फोटो : Panipat
बापौली। गांव जालपाड़ के पास स्थित महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज धागा मिल में आग लगने से करोड़ों रुपये का माल राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी की बौछार कर काबू पाने का प्रयास किया, लेेकिन शाम तक आग की लपटें उठतीं रहीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग लगने की कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गांव जालपाड़ के पास महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज धागा मिल में आग लग गई। इसकी सूचना कर्मचारियों ने मालिक विकास गर्ग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, जिसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अन्य गाड़ियां बुलवाई। आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना बापौली पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। धागा मिल मालिक विकास गर्ग ने बताया कि आग से धागा मिल में रखा करोड़ों रुपये का पक्का व कच्चा माल जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed