फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

बिना अनुमति के कर लिए कर्मचारी भर्ती

Fri, 02 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Fri, 02 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने नगरपालिका कर्मचारियों पर सफाई कर्मचारी भर्ती, अवैध टेंडर वर्क, बैंक्वेट हॉल और महाराजा अग्रसेन मार्केट घोटाला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कपूर ने बताया कि उन्होंने लोकायुक्त में इसकी शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने मामलों की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करवाने और नुकसान की पूर्ति दोषियों से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


पीपी कपूर ने बताया कि 24 सितंबर को उन्होंने लोकायुक्त प्रीतमपाल को शपथ पत्र और आरटीआई सबूतों के साथ शिकायत दी थी।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नगरपालिका समालखा में गैर कानूनी ढंग से बिना सरकारी अनुमति के 13 सफाई कर्मचारियों की पिछले वर्ष भर्ती की है। जबकि उन्हें भर्ती करने की पॉवर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के कारण हर महीने एक लाख पांच हजार रुपये का वेतन भी नपा के कोष से दिया जा रहा है। डीसी ने मार्च 2015 में भर्ती किए कर्मियों को हटाने के निर्देश जारी किए थे लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका।


इसके अतिरिक्त अगस्त 2014 में करीब 2.38 करोड़ रुपये के 55 ठेके गुपचुप तरीके से चहेते ठेकेदारों को अलॉट कर दिए। कपूर ने आरोप लगाया कि बिना वर्क आर्डर जारी हुए ही ठेकेदारों ने करीब डेढ़ करोड़ के विकास कार्य करा दिए।

इसके अतिरिक्त बिना सीएलयू के जीटी रोड पर बैंक्वेट हॉल और रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसेन मार्केट का अवैध निर्माण कर दिया गया।

केवल 500 गज का नक्शा स्वीकृत कर 5200 वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से बैंक्वेट हॉल बनाकर सरकार को लाखों का चूना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed