फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

महासफाई अभियान आज, तैयारियां पूरी

Fri, 02 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Fri, 02 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर एक साल बाद फिर से शहर में महासफाई अभियान का बिगुल फूंकने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


इस बार सफाई अभियान में केवल प्रशासन ही नहीं शहर की जनता, सामाजिक और धार्मिक संगठन भी शामिल होंगे। अभियान का शुभारंभ डीसी समीरपाल सरो हुडा सेक्टर-12 स्थित र्साइं चौक से करेंगे।

अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रशासन और सभी संगठनों के सहयोग से बने सर्व संगठन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अभियान से एक दिन पहले जिला प्रशासन, सर्व संगठन और भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं बैठकों का दौर चला। इसमें अभियान की सफलता को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


सफाई अभियान के संबंध में भाजपा कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने कहा कि स्वच्छता ही ईश्वर का दूसरा रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्ही शब्दों को सार्थक  करने के लिए प्रशासन व सरकार दो अक्तूबर को शहर में महा सफाई अभियान शुरू करने जा रही है। लोगों में आई जागरूकता को सही दिशा देने के लिए प्रशासन एक बार फिर इस अभियान को शुरू करने जा रहा है। इसमें इस बार शहर की संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को केवल दो अक्तूबर तक सीमित न कर निरंतर चालू रखने का प्रयास किया जएगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता भी अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

इस मौके पर सर्व सेवा संगठन के संयोजक सुरेश काबरा, हरिओम तायल, पवन अरोड़ा, हरीश मल्होत्रा, राजबीर आर्य, राजेंद्र ,बलवान सरोहा, सुरेंद्र सोनी, सोनिया गाबा, बलवान देशवाल, सुरेश सरदाना और अशोक नारंग मौजूद रहे।

सर्व संगठन के आह्वान पर शहर की सफाई के सहयोग को लेकर टीम आवाज ने भी भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। सफाई अभियान को लेकर टीम आवाज की एक बैठक एलके होंडा कार्यालय पर हुई।


इसकी अध्यक्षता ललित गोयल ने की। उन्होंने कहा कि सर्व संगठन के बैनर तले एकजुट हुई शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की यह पहल सराहनीय है। जिसमें टीम आवाज भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

बैठक में टीम ने सभी वार्डों के लिए एक-एक सुपरवाइजर को नियुक्त किया है तथा अभियान की निरंतरता को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed