फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news,black fungus,carona

फंगस के मिले चार और संदिग्ध रोगी, अब तक किए जा रहे हैं 59 रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
panipat news,black fungus,carona
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग के लिए कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस से निपटना बड़ी चुनौती है। ब्लैक फंगस के अब तक जिले में 59 केस मिल चुके हैं । बुधवार को डॉक्टरों की कमेटी ने 40 लोगों की जांच की। इनमें से ब्लैक फंगस के चार संदिग्ध रोगी मिले। इनकी जांच के बाद इन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहां इनकी एमआरआई, एंडोस्कोपी व बायोप्सी होगी । इससे पहले मंगलवार को भी एक संदिग्ध रोगी मिला था । स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक जिले में दो कंफर्म केस हैं, जबकि डॉक्टरों की कमेटी के अनुसार यहां से 59 लोग रेफर हो चुके हैं। तीन संदिग्ध रोगियों की मौत हुई है।
विज्ञापन

नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांजलि ने बताया कि हर रोज ब्लैक फंगस के नए केस मिल रहे हैं। धीरे-धीरे ओपीडी भी बढ़ रही है। अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी की जा रही है। इसलिए आने वाले समय में और भी संदिग्ध रोगी मिल सकते हैं। लोगों से अपील है कि वह ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराएं। देरी न करें, ब्लैक फंगस नाक के जरिए आंख में और फिर दिमाग पर अटैक करता है। अधिकतर वही रोगी इनकी चपेट में आ रहे हैं । जो पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर चुके हैं । बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed