{"_id":"5749e5a14f1c1b6f486914a7","slug":"panipat-meter-electricity-person-panipat-barang","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर बदलने गए बिजलीकर्मियों पर पथराव बैरंग लौटे कर्मी तीन घंटे में लगा पाए तीन बक्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर बदलने गए बिजलीकर्मियों पर पथराव बैरंग लौटे कर्मी तीन घंटे में लगा पाए तीन बक्से
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की महत्वकांशी योजना म्हारा गांव जगमग योजना के तहत गांवों में बिजली निगम को घरों से बाहर बिजली मीटर लगाने के लिए पसीना छूट रहा है। ब्राह्मण माजरा में शनिवार को तीसरी बार पुलिस बल के साथ गए निगमकर्मियों पर महिलाओं ने हल्का पथराव कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी रामवती और एक मीडियाकर्मी बिल्लू को मामूली चोटें आईं। करीब तीन घंटे चले विरोध के बीच बिजलीकर्मी केवल तीन बक्से ही लगा सके। गुस्साई महिलाओं ने लगाई जा रही केबल को खींचकर तोड़ने एवं लगाए गए बक्से पर डंडे बरसाना शुरू किया तो हालात की गंभीरता देख निगम के कर्मियों ने अपने आप उतारकर गाड़ी में डाल लिए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा, एसडीओ विशाल गोयत एवं सरपंच वेदप्रकाश मनीष ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़ी रही। महिलाओं के विरोध एवं जिद के सामने प्रशासनिक अमला घुटने टेककर बिना कार्रवाई किए बैरंग लौट गया।
महिलाओं को आगे लाना बना ट्रेंड-पुरुष दिखाई नहीं दिए
क्षेत्र में ब्राह्मण माजरा के अलावा इसराना की कई बस्तियों में बिजली निगम की महत्वकांशी योजना म्हारा गांव जगमग योजना को लागू करने के लिए घरों से बाहर मीटर करने की कार्रवाई के लिए जब भी टीम पहुंची है तो हर बार पुरुषों की बजाए महिलाओं ने विरोध में सामने आकर मोर्चा संभाला। टीम के आगे अड़ने वाली वाली ढाठा मारकर आने वाली महिलाओं पर कार्रवाई करने के लिए उनकी पहचान करना भी बिजली निगम के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
सरपंच के घर पर प्रदर्शन
बिजली निगम की ओर से घरों के बाहर मीटर लगाने की कार्रवाई सरपंच के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शनिवार को निगम की कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने सरपंच पर मामले से एक तरफ हटने की सलाह देते हुए उनके घर पर प्रदर्शन किया। सरपंच वेदप्रकाश मनीष ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने के लिए रविवार को उन्होंने अपने आवास पर ग्रामीणों की बैठक बुलाई है। बैठक में उठाए जाने वाले तथ्यों से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।