फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Massive fire breaks out in Mittal Mall, five showrooms reduced to ashes

Panipat: मित्तल मॉल में लगी भीषण आग, पांच शोरूम खाक; जोरदार धमाके से फैली दहशत के बाद खाली कराया परिसर

Sun, 26 Apr 2026 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 01:35 AM IST
सार

बेसमेंट में से आग लगी और देखते ही देखते आधे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से बाटा, जॉकी, लिबर्टी, वुडलैंड के शोरूम पूरी तरह से खाक हो गए।

विज्ञापन
Panipat: Massive fire breaks out in Mittal Mall, five showrooms reduced to ashes
मित्तल मॉल में आग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई।। बेसमेंट में से आग लगी और देखते ही देखते आधे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से बाटा, जॉकी, लिबर्टी, वुडलैंड के शोरूम पूरी तरह से खाक हो गए। वहीं, मैकडोनाल्ड अव अन्य शो रूम को भी काफी नुकसान हुआ। उधर, आग लगने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। दमकल विभाग की आठ गाड़ी मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


दुकानदार वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मॉल में तीन दुकाने हैं। जिसमे जॉकी का शोरूम और मल्टीब्रेंड हैं। करीब 10 बजे बेसमेंट मव स्थित एक सैलून की और से आग की लपटें उठनी शुरू हुई। जिसे देखते ही उन्होंने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई और उनकी दुकान तक पहुंच गई। आग ने लिबर्टी, वुडलैंड, बाटा और अन्य कई दुकानों व शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ टीमें आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। टीमो ने आग को फैलने से रोक दिया। लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नही पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल को कराया गया खाली
जिस समय मॉल में आग लगी उस समय बड़ी संख्या में लोग मॉल में मौजूद थे। लेकिन, आग की सूचना के बाद तुरन्त ही पूरे मॉल को खाली करा दिया गया। जिससे लोगो मे अफरातफरी मच गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।

धमाके की आवाज से फैली दहशत
शोरूम में आग लगने के बाद समय-समय पर कई जोरदार धमाके हुए जिससे लोगों में दहशत फैल गई लोगों की भीड़ घटनास्थल पर देर रात तक जुटी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed