फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, mahila power

शहर की सरकार की पावर महिला आरक्षित के खाते में, फिलहाल एक भी नहीं

Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर की सरकार की पावर अब आरक्षित महिला के हाथ में होगी। शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के ड्रॉ में पानीपत नगर निगम मेयर की सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के खाते में गई है। फिलहाल पानीपत में मेयर का पद पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित था। इस हिसाब से नगर निगम के वर्तमान सदन में एक भी महिला दावेदार नहीं है। ऐसे में अगले चुनाव को लेकर सरकार बनाने के लिए आरक्षित महिला को लेकर नए समीकरण बनाने होंगे।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वीरवार को नगर निगम के मेयर की अगली पारी के लिए कोटे का ड्रॉ निकाला। इसमें पानीपत समेत प्रदेश के दस नगर निगमों का ड्रॉ निकाला गया। इसमें पानीपत नगर निगम का ड्रॉ पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में गया है। सरकार के इसकी अधिसूचना जारी करते ही शहर की अगली सरकार को लेकर जुगत में लगे लोगों और पार्षदों के हाथ मायूसी हाथ लगी है। इन लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


पानीपत नगर निगम का दूसरा प्लान
शहरी स्थानीय निकाय का नगर निगम का इस समय पहला प्लान ही चल रहा है। इन तीन सालों में पानीपत का दूसरा मेयर है। वार्ड-11 पार्षद भूपेंद्र सिंह पहले मेयर बने थे। इनके कुछ दिनों बाद ही पार्षद विरोध में खड़े हो गए। पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पास कर दिया। शहर की सरकार में दूसरे मेयर चुनने को लेकर निर्दलीय सुरेश वर्मा और भाजपा के दुष्यंत भट्ट चुनाव मैदान में थे। क्रॉस वोटिंग के चलते सुरेश वर्मा की लाटरी लग गई। उन्होंने मेयर के चुनाव में दुष्यंत भट्ट को मात दी थी। सुरेश वर्मा का कार्यकाल कुछ दिन तक सामान्य चलने के बाद उनके खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात उठने लगी। नगर निगम के कुछ पार्षदों ने मंडलायुक्त से मिलकर इसकी मांग भी की थी, लेकिन मेयर सुरेश वर्मा गत दिनों जानलेवा हमले के मामले में फंसने के दौरान मंडलायुक्त को अपना बहुमत भी दिखा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के सदन में एक भी नहीं दावेदार
मेयर का पद पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में चला गया है। नगर निगम के 24 पार्षदों में से आठ महिला हैं। इनमें से एक भी पार्षद अगले प्लान में मेयर की दावेदार तक नहीं है। ऐसे में शहर की सरकार बनाने को लेकर नए उम्मीदवार की भी खोज करनी पड़ेगी। कुछ लोगों ने इसको लेकर पहले ही अपनी कमर कस ली है। इसको लेकर सबसे ज्यादा भाजपा को मंथन करना पड़ेगा।


महिलाओं के हाथ में होनी चाहिए पावर
वार्ड-24 से भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्ट ने बताया कि सरकार महिला सशक्तीकरण पर जोर दे रही है। नगर निगम की कमान अब महिला के हाथ में आ जाएगी। यह महिलाओं के लिए खुशी की बात है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। वार्ड-आठ पार्षद अशोक नारंग ने बताया कि महिलाओं के आगे आने पर सदन की गरिमा बनेगी और किसी तरह की अव्यवस्था भी नहीं फैलेगी।

शहर की कमान महिलाओं के हाथ में भी होनी चाहिए। उनका भी विकास में सहयोग व मार्गदर्शन जरूरी है। वे सरकार के फैसले के साथ हैं।
सुरेश वर्मा, मेयर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed