{"_id":"64fb44ee7d9205af56030283","slug":"panipat-lawyers-bar-association-suspended-work-on-friday-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: बार ने रखा वर्क सस्पेंड, वरिष्ठ अधिवक्ता ने एक न्यायाधीश पर लगाया अपमान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: बार ने रखा वर्क सस्पेंड, वरिष्ठ अधिवक्ता ने एक न्यायाधीश पर लगाया अपमान करने का आरोप
Fri, 08 Sep 2023 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 08 Sep 2023 09:29 PM IST
सार
पानीपत में जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का भी बहिष्कार किया है। जिस वकील ने कार्यकारिणी के फैसले को न माना उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के फुल हाउस की बैठक शुक्रवार को हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में जिला बार एसोसिएशन के फुल हाउस की बैठक शुक्रवार को हुई। यह बैठक जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता मुख्तियार सिंह गुलिया और जसवीर मलिक की तरफ से बार प्रधान को दी गई शिकायत पर हुई। शिकायत में वरिष्ठ अधिवक्ता ने एक न्यायाधीश पर अपमान करने का आरोप लगाया है। जिस आरोप पर वकीलों ने शुक्रवार को अपना वर्क सस्पेंड किया।
विज्ञापन
मुख्तियार सिंह गुलिया ने बताया कि कोर्ट में जसवीर मलिक और उनका अन्य अधिवक्ताओं के सामने न्यायाधीश ने अपमान किया। इस संदर्भ में बैठक में शामिल सभी अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा और शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यकारिणी ने फैसला किया कि जो भी वकील उनके इस फैसले को नहीं मानता है तो उसे पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान शेर सिंह खर्ब, पूर्व प्रधान उमेद अहलावत, पूर्व प्रधान रजनीश, पूर्व प्रधान वेदपाल कादियान समेत अन्य वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन