फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, ku, media, fest, wins, over, all, trophy

मीडिया फेस्ट में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Fri, 17 Feb 2017 12:27 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
panipat, ku, media, fest, wins, over, all, trophy
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आर्य पीजी कॉलेज में वीरवार को महाविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय मीडिया फेस्ट प्रेरणा उत्सव-2017 का आयोजन किया गया। मीडिया फेस्ट में करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और रोहतक समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की टीम ने सभी विधाओं में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की।  मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप डबास और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


डॉ. जगदीश गुप्ता ने मीडिया फेस्ट के सफल आयोजन के लिए मास कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जाखड़, प्राध्यापक दिनेश गाहल्याण, दिशा बतरा और दीपक सेमवाल को बधाई दी। मंच संचालन प्राध्यापिका दिशा बतरा ने किया। डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस जरूरत इस बात की है कि विद्यार्थी अपने विषय का बेहतर प्रशिक्षण लें। मीडिया फेस्ट में कुल नौ विधाओं को शामिल किया गया। एंकरिंग, न्यूज रीडिंग, आरजे हंट, डबिंग, एड मैड शो, फोटो कैप्शन राइटिंग, स्लोगन राइटिंग, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी और पीस टू कैमरा प्रतियोगिता में पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

एंकरिंग में आईएमसीएंडएमटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, डॉ. बीआर अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज कैथल की टीम द्वितीय और पंडित चिरंजीलाल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज करनाल की टीम तृतीय रही। न्यूज रीडिंग में आईएमसीएंडएमटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम पहले,

पंडित चिरंजीलाल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज करनाल की टीम दूसरे और डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। आरजे हंट प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की टीम पहले, आईएमसीएंडएमटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे

और जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। पीस टू कैमरा प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर की टीम प्रथम, जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की टीम द्वितीय और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीम प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की टीम द्वितीय और डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। फोटोग्राफी में पंडित चिरंजीलाल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज करनाल की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।

फोटो कैप्शन राइटिंग प्रतियोगिता में आईएमसीएंडएमटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम पहले और दूसरे स्थान पर, जबकि एआईजेएचएम कॉलेज रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। एड मैड शो में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर की टीम पहले,

जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की टीम दूसरे और जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। डबिंग प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की टीम प्रथम, डॉ. बीआर अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज कैथल की टीम द्वितीय और जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की टीम तृतीय रही।

स्लोगन राइटिंग में गुरुनानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर की टीम प्रथम, पंडित चिरंजीलाल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज करनाल की टीम द्वितीय, इंदिरा गांधी कॉलेज कैथल तृतीय रही और आईएमसीएंडएमटी, कुरुक्षेत्र को सांत्वना पुरस्कार मिला।


इस अवसर पर डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. मीनल बतरा, शिवानी, मीनाक्षी चौधरी, तपन गौतम, चित्रांश भटनागर, मीनाक्षी राठी, अंकुर अंकुश दूहन, सुमन सिंगला, राजेश गर्ग, विवेक गुप्ता, अतुल त्यागी, शशि रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed