फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, khanpur, pgi, four, doctor, send, deputetion

सिविल अस्पताल के चार डॉक्टर डेप्यूटेशन पर पीजीआई खानपुर भेजे

Fri, 25 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Fri, 25 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
panipat, khanpur, pgi, four, doctor, send, deputetion
पानीपत - फोटो : bureau
सिविल अस्पताल के चार डॉक्टरों को एसीएस (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) ने दो माह के डेप्यूटेशन पर पीजीआई खानपुर भेज दिया है। यह फैसला एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के पीजीआई खानपुर में होने वाले इंस्पेक्शन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के चार महत्वपूर्ण विभागों के डॉक्टर के जाने से सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होना लाजमी है। अब सिविल अस्पताल में कोई भी मनोचिकित्सक और फिजिशियन नहीं है। एसीएस ने बुधवार रात को सिविल अस्पताल के चार डॉक्टर डॉ. मोना नागपाल (मनोचिकित्सक)
विज्ञापन


डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. अजय कपूर (क्लासिक सर्जन) और डॉ. जोगिंद्र दूहन (फिजिशियन) को दो माह के डेप्यूटेशन पर पीजीआई खानपुर भेज है। यह सब पीजीआई खानपुर में डॉक्टरों की संख्या पूरी करने के लिए किया गया है। कई जिलों से डॉक्टरों को डेप्यूटेशन पर भेज कर पीजीआई खानपुर में डॉक्टरों की संख्या पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चिकित्सकों के जाने के बाद अब सिविल अस्पताल में कोई मनोचिकित्सक और फिजिशियन उपलब्ध नहीं है। डॉ. संजीव गुप्ता और डॉ. अजय कपूर के जाने के बाद सिविल अस्पताल में डॉ. विजय मलिक अकेले सर्जन रह गए हैं। अब वे ही प्रतिदिन 200 मरीजों के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

मनोचिकित्सक और फिजिशियन नहीं होने के कारण हर रोज सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ेगा। फिलहाल सिविल अस्पताल में 35 डॉक्टर हैं। इनमें से बहुत से छुट्टी या दूसरी ड्यूटियों पर गए हुए हैं।

एसीएस के आदेशों पर चार डॉक्टरों को डेप्यूटेशन पर पीजीआई खानपुर भेजा है। शुक्रवार को चारों को रिलीव किया जाएगा। मनोचिकित्सक और फिजिशियन का सिविल अस्पताल में कोई विकल्प नहीं है। मरीजों के लिए अच्छी खबर नहीं है। इससे अस्पताल की व्यवस्था पर असर पड़ेगा। एसीएस के आदेशों को मानना पड़ेगा।

डॉ. आलोक जैन, एमएस सिविल अस्पताल पानीपत

सिविल अस्पताल से मनोचिकित्सक, दो क्लासिक सर्जन और एक फिजिशियन को पीजीआई खानपुर भेजा जा रहा है। एसीएस के आदेश के अनुसार डॉक्टरों की डेप्यूटेशन पर भेजा गया है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के विकल्प के बारे में उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।
डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़, सीएमओ पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed