{"_id":"56e9aa774f1c1bec728b47ce","slug":"panipat-jat-aggitation-panipat-panipat-ultimatam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन का अल्टीमेटम पूरा, प्रशासन और पुलिस सतर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन का अल्टीमेटम पूरा, प्रशासन और पुलिस सतर्क
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट समाज का आरक्षण को लेकर सरकार को दिया अल्टीमेटम पूरा होते ही प्रशासन पुलिस ने कमर कस ली है और संभावित स्थानों पर गश्त बढ़ा दी है। रोहतक मंडल कमिश्नर व आईजी ने अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न होने देने की हिदायत दी। वहीं जाट समाज के लोग भी फिर से आंदोलन की तैयारी में लगे हुए हैं। प्रशासन ने विभागाधिकारियों को जिला मुख्यालय न छोडने के निर्देश दिए हैं।
रोहतक मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश व आईजी संजय कुमार बुधवार को पानीपत पहुंचे और लघु सचिवालय के प्रथम तल के सभागार में जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश ने कहा कि सभी अधिकारी अपने जिला की पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहें और अपने जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें।
हर अधिकारी अपनी बीट की पूरी जवाबदेही रखेगा। वे अपने तरीके से कानून व्यवस्था को बनाएं और अधिकारी पारदर्शिता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि समाज का माहौल अच्छा है, भाईचारा बिगाडने की कोशिश करने वाले लोगों पर नजर रखें। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई अफवाह आती है तो सीधे तौर पर उस पर विश्वास न करें। उन्होंने उपायुक्त समीरपाल सरो से फायरबिग्रेड और एंबुलैंस की स्थिति की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
आईजी संजय कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में रेलवे ट्रैक और सड़कों को जाम नहीं होने दिया जाएगा। शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सबूत किसी भ्साी व्यकित् को नोटिस न दिया जाएं और न ही उसको थाने बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों से मिलें और वहां विडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाएं।
उन्होंने कहा कि आमजन की जान-माल की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। लोगों को उनकी मांगों को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दें। उन्होंने लोगों से भी अपील की वे कानून को हाथ में न लें और समाज को बदनाम करने वाला कोई भी काम न करें।
डीसी समीरपाल सरो ने मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश को विश्वास दिलाया कि वे सरकार के दिशानिर्देशानुसार काम करेंगे और जिले में कानून व व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की पार्टियां बनाकर कानून व शांति व्यवस्था बनाने के लिए दौरा किया जाएगा।
नंबरदार, पटवारी व ग्राम सचिव नपेंगे
डीसी समीर पाल सरो ने कहा कि अबकी बार उनको और ज्यादा फोक्स होने की जरूरत है। अपनी ड्यूटी के प्रति अलर्ट रहें व आपस में समन्वय स्थापित रखें। लोगों को शांति बहाली के लिए प्रेरित करें। जाम की एक भी घटना न होने पाए। समीरपाल सरो ने कहा कि गांव को लेकर अगर किसी भी सूचना के आदान-प्रदान में कोई कोताही हुई तो नंबरदार और पटवारी के साथ-साथ ग्राम सचिव भी नापे जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता भी मिली तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी तरह की हिंसा को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि कहीं पेड़ भी काटे गए तो जिला वन अधिकारी इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। जाट आंदोलन की आड़ में कोई भी असामाजिक तत्व घुसने नहीं दिया जाएगा।
सिंचाई विभाग नहर पर करेंगे गश्त
डीसी समीरपाल सरो ने सिंचाई विभाग के एसई को कहा कि जिला में नहर का 42 किमी का एरिया पड़ता है। इसकी लगातार निगरानी रखें। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग का रिकार्ड दुरूस्त रखें। डीसी ने कहा कि आगामी आदेशों तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहा या उसकी भूमिका संदिग्ध रही तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने हिंसा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के संकेत दिए।
लॉ एंड आर्डर बनाए रखा जाएगा
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है, जिनके खिलाफ सबूत मिले हैं या सीसीटीवी की फुटेज मिली हैं। राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार किसी भी सूरत में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब नहीं होने दी जाएगी। कहीं पर भी रोड जाम या किसी को भी इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। राज्य की शांति दोबारा भंग नहीं होने दी जाएगी। गंभीरता के साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जाट भी अंदरखाते होने लगे एकजुट
जाट समाज के लोग भी अल्टीमेटम पर अडिग हैं और कई गांवों में इसको लेकर गुप्त बैठक भी की गई। समाज के लोगों ने इस बारे सोशल मीडिया व खुफिया एजेंसियों से भी बचने का प्रयास किया है। वहीं पिछली बार की गलतियों से सबक लेकर निगरानी रखने को लेकर भी लोगों को तैयार किया है। विदित है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान गत दिनों जीटी रोड पर गांव सिवाह में जाम लगा दिया था और ग्रामीण तीन दिन तक जीटी रोड पर ही डटे रहे थे। वहीं डाहर टोल प्लाजा पर तोडफ़ोड़ कर फूंक दिया था। जाटों ने गत दिनों पंचायत कर सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।