फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, haryana

उन्नति के लिए सभी मिलकर चलें : घनश्याम सर्राफ

Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। आरक्षण आंदोलन में बिगड़े भाइचारे को बनाने के लिए पानीपत विकास मंच ने सामाजिक समरस्ता में तत्कालीन संतों के योगदान पर खुलकर चर्चा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि घनश्याम सर्राफ ने कहा कि उन्नति के लिए सभी को मिलकर चलना चाहिए। शिक्षाविदों ने समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता कायम रखने का आह्वान किया। समारोह में डॉ. राजपाल कौशिक रचित नवभक्तचरितम पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


समारोह में आरक्षण आंदोलन में सिवाह गांव की पंचायत के सहयोगात्मक कार्यों की सराहना की गई। पानीपत विकास मंच ने शनिवार को जीटी रोड स्थित आर्य कॉलेज में सामाजिक समरसता में तत्कालीन संतों का योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की। इसमें मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं आबकारी और कराधान विभाग के पूर्व मंत्री डॉ. घनश्याम सर्राफ, जबकि विशिष्ट अतिथि फरीदाबाद के आयुक्त डॉ. हरीफ कुरैशी और विमुक्त घुमंतू कल्याण संघ के संयोजक राजेश कुमार रहे। अध्यक्षता खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन संजय भाटिया ने की।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि समाज और देश की उन्नति को लेकर सब जातियों, वर्गों का मिलकर चलना जरूरी है। देश में बड़े बड़े ज्ञानी महापुरुष और संत हुए हैं। उन्होंने भी एकजुट होते हुए भाईचारे का संदेश दिया। लोगों को भेदभाव की नीति छोड़कर समानता का व्यवहार करना चाहिए। वे सामाजिक समरसता को अपनाते हुए संतों के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवज्जलित कर किया गया। मुख्य व्याख्याता वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद विद्यावाचस्पति रहे। मंच संचालन डॉ. राजपाल कौशिक ने किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मनोज शर्मा ने शिवमय शंकरमय महामंत्र का जाप किया। पानीपत विकास मंच के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन संजय भाटिया ने कहा कि समाज सब लोगों के मिलने से बना है। ऐसे में लोगों को मिलकर काम करना चाहिए।

डॉ. हनीफ कुरैशी ने छोटे-छोटे प्रयासों के बड़े परिणामों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति की लिए व्यक्ति को निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए। बिना प्रयास किए जीवन में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। विमुक्त घुमंतू कल्याण संघ के संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है। सभी को छोटे-बड़े की भावना का त्याग करते हुए भाईचारे का संदेश देना चाहिए।


आचार्य महावीर प्रसाद ने कहा कि समाज तभी तरक्की कर सकता है, जब एक ईश्वर और जाति-विमुक्त समाज हो। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों को शॉल के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पार्षद देव मलिक, आर्य पीजी कॉलेज प्रिंसिपल जगदीश गुप्ता, गांव सिवाह सरपंच खुशदिल, गांव चुलकाना से भाजपा नेता शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed