{"_id":"58518d384f1c1bdd5d64ab80","slug":"panipat-gramido-ko-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवी गांव के 260 लोगों को पंचायती जमीन खाली करने के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवी गांव के 260 लोगों को पंचायती जमीन खाली करने के नोटिस
amar ujala beuro panipat
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की म्यारा गांव जगमग योजना का लगातार विरोध करने पर अधिकारियों की नजरों में चढ़े कवी गांव की पंचायती जमीन से ग्रामीणों का कब्जा हटाने के मुड में आ गया है। बीडीपीओ कार्यालय मतलौडा ने 260 लोगों को नोटिस जारी किया है। इन किसानों द्वारा 964 एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया है। यहीं नहीं किसानों को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे मामले की रिपोर्ट लेने में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि कवी गांव में ग्राम पंचायत की एक हजार एकड़ जमीन में से 964 एकड़ जमीन पर कई सालों से गांव के ही कुछ लोगों का कब्जा है और अपने स्तर पर जमीन को बांटकर खेती कर रहे हैं। प्रशासन जमीन को कब्जा मुक्त करने का कई बार प्रयास कर चुका है, लेकिन प्रशासन इसमें सफल नहीं हो पाया था। गांव के गैर जमीनदारों ने तीन माह पहले मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री को शिकायत भेजकर पंचायत की 964 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। उपायुक्त ने मामले को देखते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों की विशेष डयूटी लगाकर कब्जाधारियों के नाम चिंहित करने और पंचायती खेतों की लोकेशन की गोपनीय रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। राजस्व अधिकारियों ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट सौंप दी है। सरकार व प्रशासन द्वारा अब जमीन को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है। गांव के 260 लोगों को पंचायती जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया है। प्रशासन द्वारा गत वर्ष वैसर गांव में भी कई सालों से पंचायत की छह सौ एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया था और प्रशासन ने खुद गेहूं की फसल काटी थी।
गांव में मची खलबली
कवी गांव में कब्जा छुटने के संकेत आते ही खलबली मच गई है। गांव के चौकीदार ने नोटिस बांटने से भी मना कर दिया। ऐसे में पंचायत विभाग द्वारा सभी किसानों को डाक के माध्यम नोटिस भेजे। ग्रामीण अब जमीन से बचने के लिए जुगाड़बाजी करने लगे हैं। हम बता दें कि म्हारा गांव जगमग योजना के तहत बिजली निगम की टीम गांव में कई बार बिजली के मीटर बाहर लगाने गई थी। ग्रामीणों ने हर बार बिजली निगम की टीम का विरोध किया था। ग्रामीणों ने कई बार तो बिजली निगम की टीम को बंधक तक बना लिया था। थाना मतलौडा में इसको लेकर कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
वर्जरन
कवी गांव के 260 लोगों को पंचायती जमीन खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। किसान खुद जमीन नहीं छोड़ते हैं तो प्रशासन कब्जा मुक्त कराएगा। विरोध करने वालों पर भी सख्ती के साथ पेश आएंगे।
अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ, मतलौडा।