फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Goat Farmer dies due to drowning in Yamuna flood water

Panipat: यमुना की बाढ़ के पानी में डूबने से बकरी पालक की मौत, सड़क पर कटाव के चलते बना था गहरा गड्ढा

Sun, 16 Jul 2023 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 08:05 PM IST
सार

नवादा आर-सनौली कलां सड़क पर कटाव के चलते गहरा गड्ढा बना था। बाढ़ आने के बाद डूबने से मौत की जिले में यह दूसरी घटना है। सनौली थाने की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। 

विज्ञापन
Panipat: Goat Farmer dies due to drowning in Yamuna flood water
मृतक का फोटो, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में यमुना की बाढ़ के पानी में डूबकर एक बकरी पालक की मौत हो गई। वह शनिवार को हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आया था और रविवार को अपनी 12 साल की बेटी के साथ कई दिन से भूखी बकरियों को चराने ले गया था। हादसा रविवार शाम करीब चार बजे हुआ। 
विज्ञापन


नवारा-आर निवासी राजेश (38) रविवार की शाम अपनी बेटी पलक के साथ पांच-छह बकरियां चराने लाया था। वे दोनों नवादा-आर से सनौली कलां सड़क पर बकरी लेकर आए। यहां सड़क करीब 20 फुट साथ लगी रेत की पुरानी खान में बह गई थी। इसमें गहरा गड्ढा होने से पानी जमा था।
विज्ञापन


राजेश पानी में गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और इसमें डूब गया। उसकी लड़की ने आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत का पता चलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि राजेश के पास चार लड़किया हैं। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। रविवार को दोपहर तक आराम करने के बाद दोपहर बाद बकरियों को घास चराने के लिए लेकर निकला था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी दो गांवों को जोड़ने वाली सड़क के कटाव को भरने को लेकर अनदेखी करते रहे। यह हादसा अधिकारियों की अनदेखी के चलते हुआ है। सनौली थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।


बाढ़ के पहले दिन एक पशुपालक की हुई थी मौत
पानीपत में तामशाबाद के समीप गत मंगलवार को यमुना टूट गई थी। उस समय गोयला कलां निवासी विक्रम अपनी भैंसों को लेकर गया था। वह बाढ़ में भैंसों को बचाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था। स्थानीय लोगों ने उसे कुछ देर बाद निकाल लिया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed