फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Flyover will be built at Asandh Naka for Rs 13.51 crore

Panipat: असंध नाके पर 13.51 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर, मिलेगी जाम से राहत

Thu, 13 Jun 2024 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 12:12 AM IST
सार

पानीपत-सफीदों-जींद दूसरी ओर रिफाइनरी-रोहतक आवागमन करने वालों को लाभ मिलेगा। एचएसआरडीसी फ्लाईओवर का निर्माण करवाएगा।

विज्ञापन
Panipat: Flyover will be built at Asandh Naka for Rs 13.51 crore
सांकेतिक तस्वीर फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए एचएसआरडीसी की ओर से असंध रोड पर एक ओर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। ये फ्लाईओवर असंध रोड पर नहर के पास नाके पर बनेगा। यहां दिल्ली पैरलल नहर के साथ रिफाइनरी रोड पर इसका निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


ताकि असंध रोड के माध्यम से पानपीत से असंध, जींद आने जाने वाले लोग को बिना जाम के सीधा आवगमन कर सकें। इसके अलावा रिफाइनरी की ओर से पानीपत और गोहाना रोहतक की ओर आवागमन करने वाले लोगों को भी नाके पर लगने वाले जाम की समस्या न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


ये चौक शहर के व्यस्ततम चौक में से एक है। यहां दिन भर चारों ओर से आने वाले वाहनों से जाम लगा रहता है। सबसे ज्यादा वाहन पानीपत जींद रोड पर होते हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पैरलल नहर के साथ वाले यानी रिफाइनरी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी काफी भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से यहां फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट का निर्माण करवाने की योजना तैयार की गई है। विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए निविदा को रिकॉल किया गया है। इससे पहले भी निविदा का प्रयास किया गया था लेकिन सिंगल बिड होने की वजह से औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई। अब दोबारा से निविदा लगाकर इसका निर्माण करवाने की तैयारी की जा रही है।

शहरी विधायक प्रमोद विज ने इस प्रोजेक्ट को तैयार करवाने से लेकर सरकार से इसे पास करवाने की गुजारिश की थी। इसके बाद इसका बजट पास करवाकर टेंडर प्रक्रिया कराई गई। इसी बीच आचार संहिता की वजह से इस प्रोजेक्ट में कुछ देरी भले हुई हो लेकिन ये प्रोजेक्ट शहर के बड़े प्रोजेक्ट में से एक है।


उन्होंने कहा कि शहर को जाम मुक्त कराने का ये उनका एक ओर प्रयास था। इससे असंध नाके के चौक से आवागमन करने वाले लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा जाम से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। इस फ्लाईओवर से शहर से बाहर आने जाने वालों को एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इस बारे में एचएसआरडीसी के एसडीओ रविंद्र कादियान ने कहा कि ये शहर के बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। इसका टेंडर प्रक्रिया के अधीन है। जल्द ही नियमानुसार इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे शहर के लोगाें को जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed