फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Flood: Army ambulance overturned in Yamuna water filled on the roadside

Panipat Flood: सेना की एंबुलेंस सड़क किनारे भरे यमुना के पानी में पलटी, जवानों ने शीशे तोड़कर बचाई जान

Wed, 12 Jul 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 09:46 PM IST
सार

जवान अपनी मेडिकल टीम को लेकर बाढ़ प्रभावित गांवों में जा रहे थे। एंबुलेंस में सनौली खुर्द से नवादा पार, तामशाबाद, जलालपुर द्वितीय, पत्थरगढ़ व राणा माजरा गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन
Panipat Flood: Army ambulance overturned in Yamuna water filled on the roadside
यमुना के पानी में गिरी एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सेना की एंबुलेंस नवादा गांव के समीप सड़क किनारे भरे यमुना के पानी में पलट गई। सड़क किनारे करीब 10 फुट पानी लगा था। जवानों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़कर जान बचाई। इस दौरान छह-सात जवानों को हल्की चोट भी लगी।
विज्ञापन


सेना के कुछ जवान बुधवार को दोपहर बाद एंबुलेंस में सनौली खुर्द से नवादा पार, तामशाबाद, जलालपुर द्वितीय, पत्थरगढ़ व राणा माजरा गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए जा रहे थे। सड़क पर यमुना की बाढ़ का पानी जमा था। सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे करीब 10 फुट गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


जवान एंबुलेंस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। इस दौरान छह-सात जवानों को हल्की चोटें आईं। प्रशासन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टरों की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों व ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। इधर जिले के आधा दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय व एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। इन गांवों के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed