{"_id":"6713ecd7b29e58d2960ca29b","slug":"panipat-fire-broke-out-in-scrap-warehouse-brought-under-control-in-three-hours-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कबाड़ गोदाम में लगी आग, तीन घंटें में पाया काबू, धमाके सुन लोग घरों से बाहर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: कबाड़ गोदाम में लगी आग, तीन घंटें में पाया काबू, धमाके सुन लोग घरों से बाहर निकले
Sat, 19 Oct 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:01 PM IST
सार
गैस कटर के साथ पुरानी गाड़ी काटते समय शाम को सात बजे आग लगी है। पुरानी गाड़ियों में आग लगने के बाद धमाके होते रहे।
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के समालखा के जौरासी रोड स्थित चरक फैक्टरी के सामने कबाड़ी के गोदाम में गैस कटर से पुरानी गाड़ियों को काटते समय आग लग गई। कुछ ही देर में आग गोदाम में फैल गई। यहां खड़ी गाड़ियों की टंकी में तेल होने व टायर के चलते धमाके होने शुरू हो गए। रिहायशी क्षेत्र के साथ होने के चलते लोग धमाकों को सुनकर अपने घरों से भी बाहर निकल आए। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर रात करीब दस बजे पर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
गौरव निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उसका जौरासी रोड पर पुरानी गाड़ियों का गोदाम है। यहां सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहती हैं। वह पुरानी गाड़ियों से जरूरत या प्रयोग का सामान निकालकर बाद में बेच देता है।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब सात बजे कारीगर गैस कटर की मदद से एक गाड़ी से सामान निकाल रहे थे। इसी समय अचानक आग लग गई। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती चली गई। समालखा दमकल केंद्र से दो गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गाड़ियों के टायर और सीट में आग लगी तो फैलती चली गई। कुछ ही देर में यहां धमाके होने शुरू हो गए। लोग धमाके सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पाकर समालखा चौकी प्रभारी जितेंद्र अंतिल और थाना प्रभारी नीरज मौके पर पहुंचे।
उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया और गोदाम के साथ लगते मकानों के लोग को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। पानीपत से दमकल की दो गाड़ी पहुंची। दमकलकर्मी देर रात करीब दस बजे आग पर काबू पाने में सफल हुए। गौरव ने बताया कि उसको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
लोग मकान छोड़कर बाहर निकल आए
टंकियों में तेल और टायरों के फटने से आसपास के क्षेत्र में भी दहशत मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आकर खड़े हो गए। हरबीर और जितेंद्र ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। इससे लोगों की जानमाल को नुकसान हो सकता है।
पुलिस को जौरासी रोड स्थित कबाड़ी के एक गोदाम में आग लगने की सूची मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। -नीरज, प्रभारी, थाना समालखा।