फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Fire broke out in a house in Shanti Nagar

Panipat: 220 केवी के संपर्क में आने से शांति नगर के घर में लगी आग, जला पूरा सामान, साथ वाले घरों में भी नुकसान

Mon, 27 May 2024 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 06:27 PM IST
सार

मकान में छत पर शेड लगवा रहे थे, 220 केवी से सिर्फ दो फुट का ही गैप छोड़ा था। दमकल विभाग की कई गाड़ियों में मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, बीबीएमबी कुरुक्षेत्र से मौके पर अधिकारी पहुंचे। घर के शेड को तुड़वाया जा रहा है, दूसरे घरों को भी नोटिस बांटे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Panipat: Fire broke out in a house in Shanti Nagar
मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की धूलकोट से चलने वाली 220 केवी की लाइन के संपर्क में शांति नगर का एक नवनिर्मित मकान का शेड आ गया। जिससे जोरदार धमाके के साथ मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं इस मकान के आसपास के दो अन्य मकानों में भी बिजली के सभी उपकरण जल गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं, घरों के अंदर से बिजली फिटिंग से लेकर खंभे पर लगे बिजली के मीटर तक जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि जिस समय 220 केवी से घर का शेड संपर्क में आया उस दौरान जोरदार धमाका सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए। वहीं, मकान की दो मंजिला इमारत पर काम कर रहे मजदूर भी काम छोड़ दूसरी छतों से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तुंरत प्रभाव से दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने भी तुंरत पहुंच घर पर पानी की बौछारें की आग पर काबू तो पा लिया लेकिन सभी उपकरण समेत घर का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को लगी।


जिस पर तुंरत प्रभाव से 220 केवी की लाइन को बंद कराया गया। वहीं घटना का जायजा लेने कुरुक्षेत्र से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के एक्सईएन मोहित कुमार दहिया, एसडीओ अजीतेश राजा और जेई बलराम शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि निर्माणाीन मकान को लेकर वे पहले भी मालिक को नोटिस जारी कर चुके हैं।

उसे बताया गया था कि इस हाईटेंशन तार के नजदीक निर्माण न करवाए। बाजवूद निर्माण नहीं रोका गया। उन्होंने मौके पर कई अन्य घरों को भी नोटिस दिए और सख्त हिदायत दी कि वे अपने निर्माणों हो हटा लें। इस दौरान बीबीएमबी की टीम ने स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed