{"_id":"2e7472cc1b20920fa7a1303c50601bac","slug":"panipat-electric-supply-problem-light-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दिनभर रही बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दिनभर रही बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 14 Jun 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में बूंदाबांदी और तेज हवा के चलते लाइन में फाल्ट आने के कारण आधे शहर की बिजली गुल हो गई। इससे शहर में अंधेरा छाने के साथ-साथ क्षेत्र निवासियों का गर्मी में भी बुरा हाल रहा। लाइन में फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
बदलते मौसम के साथ ही बिजली निगम के दावे बदलते नजर आ रहे हैं। बारिश और आंधी आते ही बिजली की ताराें में फाल्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार रात सनौली रोड और किला क्षेत्र में बिजली ने झटके देने शुरू कर दिए। बिजली झटकों का कारण लाइनों में फाल्ट बताया गया।
रात भर चोरी का सताता रहा डर
बिजली आने और जाने का सिलसिला जारी रहने से क्षेत्र निवासियों को चोरी का डर सताता रहा। शहरवासियों की मानें तो बिजली गायब होते ही चोर प्रकट होना शुरू हो जाते हैं। रातभर बिजली के झटकों ने नींद हराम कर रखी। गर्मी से ज्यादा चोरों का भय सताता रहा।
विज्ञापन
सुबह बहाल हो पाई सप्लाई
रातभर लगे बिजली के झटकों से क्षेत्र निवासियों को सुबह मुक्ति मिल पाई। बिजली सप्लाई सुचारू होने के बाद लोगाें ने राहत की सांस ली। सुबह के समय छाए बादल से भी लोगों की धड़कनें एक बार फिर बढ़ गईं। खराब मौसम में बिजली के फाल्ट तलाश पाना मुश्किल होता है।
नहीं थम रहा लाइनों में फाल्ट
लाइनों में फाल्ट आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं न कहीं पर लाइनों में फाल्ट आ रहे हैं। गर्मियों का सीजन शुरू होने से पहले दावे किए जा रहे थे कि जर्जर लाइनों को बदला जाएगा और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, लेकिन अब निगम के दावे सभी के सामने आ रहे हैं।