{"_id":"661fede0772693fb400d9686","slug":"panipat-eight-acres-of-wheat-crop-burnt-in-thirana-village-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: किसान पर मार; थिराना गांव में गेहूं की आठ एकड़ फसल और डेढ़ एकड़ फाने जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: किसान पर मार; थिराना गांव में गेहूं की आठ एकड़ फसल और डेढ़ एकड़ फाने जले
Wed, 17 Apr 2024 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:12 PM IST
सार
आग की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक भी खेतों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के मतलौडा खंड के थिराना गांव के खेतों में बुधवार शाम करीब पांच बजे गेहूं की फसल और फानों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग जल्दी फैल गई। जिससे दो किसानों की करीब आठ एकड़ गेहूं की पकी फसल समेत करीब डेढ़ एकड़ में गेहूं के फाने जल गए। आसपास के किसानों, पुलिस व थर्मल समेत मतलौडा से दो दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एएसआई हिम्मत सिंह व थिराना सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि इस आगजनी की घटना में थिराना वासी किसान जसमत सिंह की दो एकड़ गेहूं की फसल और सुनील कुमार की करीब छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। रमेश नंबरदार की डेढ़ एकड़ के गेहूं के फांस जल गए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मतलौडा थाने पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तेज हवा के कारण आग फैल गई। जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसे में पुलिस ने थर्मल से दूसरी दमकल विभाग की गाड़ी मंगवाई। काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन