फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dharmpal, congress, join

निर्दलीय चुनाव लड़े धर्मपाल कांग्रेस में शामिल, बोले अब कांग्रेस का बनकर रहेंगे

Fri, 17 Feb 2017 12:23 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
panipat, dharmpal, congress, join
धर्मपाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले धर्मपाल गुप्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अपने समर्थकों को भी गुलाबी पगड़ी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने अब कांग्रेस में ही रहने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह को हुकूमत शाह का असली वारिस बताया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को अग्रसेन कॉलोनी स्थित धर्मपाल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने धर्मपाल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार फेल हो गई है।
विज्ञापन


अपने 154 में से एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। सरकार अब अपनी असफलता का ठीकरा दूसरे दलों और समाज के लोगों पर फोड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी के नाम पर जनता को परेशान किया है। लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में पहले या बाद में कोई भी नेता देश पर मर मिटने वाला नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। अब जनता भी भाजपा को वोट देकर पछता रही है। उन्होंने कांग्रेसी नेता वीरेंद्र बुल्ले शाह की पीठ थपथपाई। पूर्व विधायक बलबीर पाल शाह का नाम लिए बिना कहा कि हुकूमत राय के असली वारिस वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह हैं। 

पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि धर्मपाल शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कहा कि वीरेंद्र सिंह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वे अगले चुनाव में जीतकर आते हैं तो उनको अच्छा पद भी सरकार में दिया जाएगा। भाजपा के राज में जनता को निराशा मिली है।

बुल्ले शाह ने कहा कि वे शहर में स्वच्छ राजनीति देंगे। कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल कराया जाएगा। धर्मपाल गुप्ता ने कांग्रेस का दामन थामते हुए भाजपा पर हमला बोला। कहा कि वे भाजपा में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं और आरएसएस में भी काम किया है।

आज प्रदेश में फैक्ट्री मालिकों से चंदा मांगा जा रहा है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री का अस्पताल में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर मेयर सुरेश वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, जिला प्रधान एडवोकेट जितेंद्र कुंडू, डॉ. मुनीष अंसारी,


पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर, खुशीराम जागलान, कर्ण सिंह कादियान, बलबीर वाल्मीकि, महेंद्र कादियान, महाबीर डिडवाड़ी, कपिल गुप्ता, तेजबीर जागलान, मदन अनेजा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed