{"_id":"022e9e1a6f19f8fa0c293fb10f9dfb59","slug":"panipat-development-22-carore","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों के विकास पर साढ़े 22 करोड़ खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों के विकास पर साढ़े 22 करोड़ खर्च होंगे
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 15 May 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सभी वार्डों में साढ़े 22 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें से अधिकतर कार्यों के टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
मेयर भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान शहर के समान विकास का दावा किया और भविष्य में भी इस तरह से विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने बताया कि ड्रेन नंबर वन पर 50 करोड़ खर्च किए जाएंगे और अगले दो माह में ड्रेन बनकर तैयार हो जाएगी। शहर के गंदे पानी की निकासी को लेकर एसटीपी और सुपर सकर मशीन के लिए 129 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
सुपर सकर मशीन शहर में पहुंच गई हैं और शहर के सीवर को जरूरत अनुसार बदलने का काम चल रहा है। यह कार्य दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज पर 30 करोड़ रुपये का बजट है और अगले साल जून माह पूरा होने की उम्मीद है।
रेनीवेल प्रोजेक्ट पर 463 करोड़ रुपये खर्च होंगे और नगर निगम के हाउस की मीटिंग में मंजूरी के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। दो सौ बैड के सिविल अस्पताल में 32 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उन्होंने बताया कि शहर के विकास कार्यों की योजना पर जल्द ही काम शुरू और पूरे करा दिए जाएंगे।
शहर विधायक बलबीर पाल शाह के पुत्र विक्रम शाह और नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन मुकेश टुटेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक बलबीर पाल शाह शहर के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विधानसभा चुनावों से पहले सात सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त 2014 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. मुनीष अंसारी, शहरी कांग्रेस के युवा अध्यक्ष सुशील कुमार, पार्षद सुशील कुमार, राहुल आहुजा व प्रवेश नैन मौजूद रहे।
किलावासियों को दिलवाई जाएगी राहत
विक्रम शाह और मुकेश टुटेजा ने बताया कि किला पर रहने वाले लोगों के समर्थन में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम द्वारा दिए जाने वाले नोटिसों को रद्द करवाया जाएगा। सरकार की मंजूरी दिलवाकर रियायती दरों पर उनकी रजिस्टरी कराई जाएंगी।
बनाए जाएंगे डिस्पेंसरी
शहर में आधा दर्जन से अधिक डिस्पेंसरी बनाई जाएंगी। इन पर लाखों रुपये का खर्च आएगा। इस बार गुरु नानकपुरा, किशनपुरा, तहसील कैंप, ईदगाह कालोनी, महावीर कालोनी वार्ड-20, विकास नगर वार्ड-14 व न्यू माडल टाउन में बनवाई जाएंगी।
इस वार्ड को मिली इतनी राशि
वार्ड राशि (लाख में)
1 28.63
2 94.88
3 132.86
4 70.48
5 49.6
6 44.56
7 145.01
8 58.67
9 104.88
10 99.08
11 119.06
12 103.45
13 90.06
14 199.42
15 92.33
16 125.15
17 85.82
18 103.84
19 106.54
20 99.78
21 26
22 166.75
23 40
24 82.25
कुल 2269.1