{"_id":"9e7e8a8d314fc9a226d15247b0139031","slug":"panipat-crime-money-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पार्षद से राजीनामे के नाम पर दो लाख लेते काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पार्षद से राजीनामे के नाम पर दो लाख लेते काबू
अमर उजाला पानीपत
Updated Sun, 01 Jun 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत थाना शहर पुलिस ने नगर निगम पार्षद सुरेंद्र गर्ग से राजीनामे के नाम पर दो लाख रुपये लेते एक व्यक्ति को काबू किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति ने सुरेंद्र गर्ग के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में एससी/एसटी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में राजीनामे के नाम पर यह राशि ली गई थी। थाना शहर पुलिस ने आरोपी को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला शनिवार शाम का है। नगर निगम वार्ड-15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि खटीक बस्ती निवासी प्रहलाद सिंह उनके खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में समझौता करवाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग कर रहा है।
उसने यह राशि अदालत परिसर में देने की बात कही है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने एक-एक हजार रुपये के दो लाख रुपये देने तय किए। सुरेंद्र गर्ग ने प्रहलाद सिंह को दो लाख रुपये दे दिए और प्रहलाद सिंह पैसे लेकर निकल गया।
पुलिस टीम ने प्रहलाद सिंह को संजय चौक पर रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास दो लाख रुपये मिले। थाना शहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
चौकी में काफी देर तक हंगामा
सेक्टर-6/7 चौकी प्रभारी बलबीर सिंह आरोपी प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर चौकी में ले गए। वहीं, पर पार्षद सुरेंद्र गर्ग को बयान दर्ज कराने के लिए बुला लिया। सुरेंद्र गर्ग का कहना है कि यहां पर आधा दर्जन लोग खड़े थे। उन्होंने उसके साथ धक्का-मुक्की की और देख लेने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने उनको वहां से किसी तरह बचाकर निकाला।
डेढ़ लाख से शुरू दो लाख में हुआ तय
प्रहलाद सिंह ने पार्षद सुरेंद्र गर्ग पर समझौता करने के पहले एक लाख 60 हजार रुपये मांगे थे। सुरेंद्र गर्ग ने उसको पैसे कुछ कम करने की बात कही, लेकिन वह पैसों की मांग बढ़ाता चला गया। उन दोनों के बीच दो लाख रुपये में समझौता तय हुआ। आरोपी प्रहलाद सिंह ने कच्चे कागज पर समझौता लिखकर दे दिया था और पक्के कागजों पर समझौता लिखना बाकी था।
ये था मामला
पार्षद सुरेंद्र गर्ग के खिलाफ 30 अप्रैल 2014 को एससी/एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। खटीक बस्ती निवासी प्रहलाद का आरोप था इंदिरा कालोनी में पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सुरेंद्र गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में सुरेंद्र गर्ग व अन्य पार्षद पुलिस अधीक्षक से भी मिले थे। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
अब आगे ये होगा
थाना मॉडल टाउन में पार्षद सुरेंद्र गर्ग के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। इस मामले की डीएसपी जितेंद्र गहलावत जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता को दो लाख की रिश्वत समेत काबू कर लिया है। ऐसे में पुलिस इन आरोपों को झूठा मानकर चलेगी और जांच में मुकदमा रद्द किया जा सकता है। पुलिस आरोपी के खिलाफ झूठी शिकायत देने पर 182 के तहत मुकदमा दर्ज कर सकती है।