फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, clouds, hide and seek, sun, seeing

बादलों में लुका छिपी करते रहे सूर्य देव, नहीं हुए दर्शन

Sat, 05 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sat, 05 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
panipat, clouds, hide and seek, sun, seeing
पानीपत - फोटो : bureau
दिवाली पर पटाखों के चलने के बाद बदले मौसम की वजह से न्यूनतम तापमान एक साथ घिर गया है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से शुक्रवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे लोगों को नवंबर माह में ही दिसंबर जैसा अहसास होने लगा।
विज्ञापन


शहर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री पर चल रहा है। शुक्रवार सुबह पांच बजे ठंड से लोगों के हाथ कांपने लगे। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम रहने से सुबह के समय लोगों को सर्दी महसूस हुई।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने गर्म कपड़े तक पहन लिए। दिन निकलने के बाद ठंड से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने के बाद भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज नहीं निकलने के कारण दोपहर ढलते ही फिर से सर्दी का अहसास होने लगा। शाम चार बजे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात 11 बजे करीब 24 और देर रात 12 बजे 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।


लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
मौसम में बदलाव आने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। गृहणियां पूरा दिन गर्म कपड़ों को सूखाने व संभालने में लगी रही। शुक्रवार शाम को छोटे बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़ों में नजर आए। सुबह और शाम के समय भी दोपहिया वाहन चालक गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए।


अगले 24 घंटे तक बनी रहेगी यही स्थिति
मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले 24 घंटे तक आसमान में इसी तरह से बादल छाए रह सकते हैं। इससे सुबह और शाम के वक्त धुंध बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed