फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, clean, enviroment, facilities, nagar, nigam

स्वच्छ होगा वातावरण, मिलेगी सुविधा, नगर निगम शहर में बनाएगा शौचालय

Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
panipat, clean, enviroment, facilities, nagar, nigam
toilet - फोटो : demo pic
अब शहर वासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। नगर निगम द्वारा शहर में सार्वजनिक शौचालयों को निर्माण करवाया जाएगा। शौचालय के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में वार्ड-एक से आठ को शामिल किया है। वार्डों में शौचालय निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


टेंडर खुलने के बाद सप्ताह भर के अंदर वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद ठेकेदार द्वारा शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शौचालय बनने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं निगम द्वारा शहर में मोबाइल शौचालय की सुविधा भी दी जाएगी। मोबाइल शौचालय शहर के प्रत्येक वार्ड में पहुंच सकेंगे। इससे कालोनी वासियों को काफी सुविधा मिल सकेंगी।
विज्ञापन



शहर में जगह जगह गंदगी फैलने के कारण लोगों की लंबे से समय शौचालय निर्माण की मांग थी। शौचालय के निर्माण के लिए बाजार एसोसिएशन व पार्षदों द्वारा कई बार नगर निगम अधिकारियों से मांग भी की। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शौचालय निर्माण की योजना तैयार करते हुए प्रथम चरण में सात वार्डों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकि वार्डों में भी शौचालय निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे।

निगम ने 46.26 लाख रुपये का टेंडर किया जारी
नगर निगम ने वार्ड-एक से आठ में शौचालय निर्माण के लिए करीब 46.26 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्रथम चरण में सात वार्डों में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। बाकि अन्य वार्डों में भी शौचालय बनवाएं जाएंगे। ताकि सभी को सुविधा मिल सके और गंदगी न फैले।

छह माह के अंदर पूरे कर दिए जाएंगे शौचालय
नगर निगम द्वारा वार्ड-एक से आठ में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य करीब छह माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। दो सप्ताह बाद टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। वर्क आर्डर मिलने के बाद ठेकेदार द्वारा काम शुरू करा दिया जाएगा।

लंबे समय से की जा रही थी मांग
नगर निगम पार्षदों व कालोनी वासी लंबे समय से शहर में शौचालयों की मांग कर रहे थे। क्योंकि शौचालय न होने के चलते कालोनियों में गंदगी फैल रही है। जिससे बीमारियां लगने का डर बना हुआ है। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने यह कदम उठाया है।



नगर निगम द्वारा शहर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए है। शौचालय बनने से स्वच्छ वातावरण व लोगों को सुविधा मिलेगी।
एनडी वशिष्ठ, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed