फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat civic issue,panipat news,farmer

दिल्ली दूर नहीं, आंदोलन में आज पानीपत रचेगा इतिहास : भाकियू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
panipat civic issue,panipat news,farmer
पानीपत। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए जिले भर के किसान वीरवार को दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। इसके लिए जिले भर के किसानों ने पूरी तैयारी कर ली हैं। दावे किए जा रहे हैं कि अबकी पानीपत इतिहास रचेगा। जिले से दिल्ली की ओर करीब पांच से सात हजार गाड़ियों का काफिला रवाना होगा। इसके लिए करीब 25 हजार किसान दिल्ली रवाना होंगे। दावों के मुताबिक, पानीपत टोल से लेकर हलदाना बार्डर तक करीब 28 किलोमीटर का ये काफिला होने वाला है। इससे जाम की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें सिर्फ दिल्ली पहुंचने का उन्हें इंतजार है।
विज्ञापन

आगे होंगे निहंग सिख फिर बाइक पर सवार होंगे नौजवान
पानीपत के दिल्ली कूच में सबसे आगे घोड़ों पर सवार होकर आगे निहंग सिख चलेंगे, इनके पीछे बाइक सवार नौजवान होंगे। इनके पीछे खुली जीप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी, जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ व अन्य भाकियू किसान नेता शामिल रहेंगे। चढ़ूनी की जीप के के पीछे ट्रैक्टर व गाड़ियों में हजारों किसान दिल्ली की तरफ जाएंगे। इस दौरान युवाओं को बुलेट बाइक के पटाखे बजाने की भी पूरी छूट रहेगी। जिले की किसान यूनियन ने पहले ही युवाओं को बाइक की सर्विस कराने और झंडे लगाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन

28 किलोमीटर का रहेगा काफिला
पानीपत का दिल्ली कूच हलदाना बॉर्डर से लेकर पानीपत टोल तक फैला रहेगा। जिला भारतीय किसान यूनियन ने दावा किया है कि जब उनकी ये दिल्ली कूच हलदाना बॉर्डर तक पहुंच जाएगी। यदि कूच के दौरान पहली गाड़ी हलदाना बॉर्डर पर रहेगी तो आखिरी गाड़ी पानीपत टोल तक रहेगी। पानीपत की पांच हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला 28 किलोमीटर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए 10 घंटे तक यातायात रह सकता है प्रभावित
दिल्ली कूच करने के कारण दिल्ली जाने वाले रास्ते पर 10 घंटे तक यातायात प्रभावित हो सकता है। सुबह 9 बजे से पानीपत के किसानों का काफिला पानीपत टोल पर लगना शुरू हो जाएगा। इसके बाद से चंडीगढ़, अंबाला, करनाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करीब पांच घंटे लंबे जाम में फंसना पड़ सकता है। पानीपत के दिल्ली कूच को सबसे ज्यादा समय समालखा से निकलने में लगेगा क्योंकि नए पुल निर्माण के कारण पुल को नया बनाया जा रहा है और सभी किसानों को पुल के नीचे से जाना होगा। जिससे उनको समालखा से निकलने में ही एक से दो घंटे लग सकते है।
एक दिन पहले से ही 25 हजार किसानों के खाने की हो रही तैयारी
एक दिन पहले से ही जिले के 25 हजार किसानों के खाने की तैयारी हो रही है जिसकी जिम्मेदारी पानीपत टोल प्लाजा लंगर समिति ने ली है। एक दिन पहले से ही हलवा, पूूड़ी, सब्जी बनने की तैयारी हो चुकी है। टोल पर पहुंचने के बाद सबसे पहले किसानों को भोजन कराया जाएगा फिर ढोल नगाड़ों व फल की वर्षा के साथ उन्हें दिल्ली कूच के लिए रवाना किया जाएगा।

पानीपत का दिल्ली कूच नया इतिहास रचने जा रहा है। पानीपत के सभी वर्ग व सभी जाति के किसान लगभग 50 साल बाद कोई आंदोलन में भाग लेने जा रहे है। पानीपत के दिल्ली कूच के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। ढोल नगाड़ों के व निहंग सिख की अगुवाई में दिल्ली कूच करने जा रहे है। अब बस दिल्ली पहुंचने का इंतजार है। -सुधीर जाखड़, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed