{"_id":"60d7849b8ebc3e34182a881a","slug":"panipat-civic-issue-panipat-news-deputy-cm-dushyant-chautala-home-project-panipat-news-knl745069162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननायक चौधरी देवीलाल मॉडल कॉलोनी की डिप्टी सीएम ने रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननायक चौधरी देवीलाल मॉडल कॉलोनी की डिप्टी सीएम ने रखी आधारशिला
विज्ञापन
पानीपत। इसराना में शहरी तर्ज पर बनने जा रही जननायक चौधरी देवीलाल मॉडल कॉलोनी की शनिवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आधारशिला रखी। अब इसराना प्रदेश का पहला ऐसा गांव होगा जहां 48 एकड़ में पहला ग्रामीण सेक्टर विकसित किया जाएगा। इसमें 180 गज से लेकर 500 गज तक के प्लाट उपलब्ध होंगे। यह कॉलोनी इसराना गांव से 600 मीटर की दूरी पर गांव अहर सींक वाले रास्ते व कारद-मतलौडा रोड पर विकसित की जाएगी। कॉलोनी से इसराना रेलवे स्टेशन 200 मीटर, राजकीय महाविद्यालय 700 मीटर, थाना इसराना 800 मीटर, प्राचीन गुरुद्वारा इसराना साहिब डेढ़ किलोमीटर और एनसी मेडिकल कॉलेज तीन किलोमीटर की दूरी पर होगा।
इस पायलट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांव में शहरी सुविधाओं से युक्त कॉलोनी देने का जो वादा किया गया था उसकी शुरुआत इसराना से की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में शहरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ये प्रयास किया गया है। इस तरह की मॉडल कॉलोनी नारनौंद और बहादुरगढ़ में भी विकसित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसराना की इस मॉडल कॉलोनी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी मूल इसराना वासियों की रहेगी और 40 प्रतिशत हिस्सेदारी सबके लिए खुली होगी। कहा कि हरियाणा ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा इस तरह की कॉलोनी बनाने का काम किया जा रहा है, अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसी की तर्ज पर 200 एकड़ में साथ लगती जमीन पर और एक और कॉलोनी बसाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कॉलोनी की आधारशिला कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, विधायक महिपाल ढांडा, उपायुक्त सुशील सारवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
कॉलोनी में होंगी ये सुविधाएं
यह कॉलोनी 48.5 एकड़ में बनेगी। इसमें हरा-भरा वातावरण प्रदान करने के लिए 6.4 एकड़ में पार्क बनाए जाएंगे। 14.85 एकड़ में रास्ते और 26.80 एकड़ में निर्मित क्षेत्र होगा। दो एकड़ में सामुदायिक केंद्र, 0.2 एकड़ में बिजली सब-स्टेशन, 0.26 एकड़ में डिस्पेंसरी, 3.6 एकड़ में शॉपिंग सेंटर, 0.3 एकड़ में पेट्रोल पंप, 0.4 में पुलिस चौकी और 0.62 एकड़ में प्राइमरी स्कूल भी होगा। इस कॉलोनी में आठ हजार रुपये प्रति गज की दर से कुल 379 प्लाट उपलब्ध होंगे।