फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: child playing in street died due to electrocution

Panipat: गली में खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत, लोहे के पोल पर लगी तार की चपेट में आया

Mon, 12 Dec 2022 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 02:00 PM IST
सार

गली में खेलते वक्त मोनू लोहे के पोल की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोनू कक्षा पहली का छात्र था और दो भाई बहनों में छोटा था उसकी बड़ी बहन नैना कक्षा तीसरी की छात्रा है।

विज्ञापन
Panipat: child playing in street died due to electrocution
child death - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पानीपत के हरी नगर में गली में खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा लोहे के पोल पर लगी तारों की चपेट में आ गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पिता के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के गांव अहमदगढ़ निवासी मोहित पिछले 5 साल से पानीपत में रहता है मोहित ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका 6 साल का बेटा मोनू रविवार शाम को घर से खेलने के लिए बाहर गया था। गली में खेलते वक्त मोनू लोहे के पोल की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोनू कक्षा पहली का छात्र था और दो भाई बहनों में छोटा था उसकी बड़ी बहन नैना कक्षा तीसरी की छात्रा है। मोनू की मौत के बाद कॉलोनी में मातम छाया हुआ है लोगों में बिजली निगम के खिलाफ रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed