फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, bore, 10, feet, parelal, canal

दिल्ली पैरलल नहर पर अर्घ्य वाले स्थान पर खोदा 10 फीट का गड्ढा

Sat, 05 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sat, 05 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
panipat, bore, 10, feet, parelal, canal
पानीपत - फोटो : bureau
 पूर्वांचल के लोगों के समर्थन में कांग्रेस पार्षद प्रवेश नैन और पार्षद पति बलजीत सिंह थर्मल माइनर के हेड पर पहुंचे। वहां श्री राम राज्य ट्रस्ट के लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान वहां लगे विधायक रोहिता रेवडी के बैनर को कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हटा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि छठ पूजा वाले दिन महिलाएं जिस स्थान पर खड़ी होकर सूर्य देवता को अर्घ्य देती हैं, वहीं पर 10 फुट गड्डा खोद दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर देर रात संस्था के लोग मशीन के आगे बैठ गए और रोड जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इसके बाद गड्ढे खोदने का काम बंद किया गया। श्री राम राज्य संस्था के प्रधान रमेश चौधरी ने बताया कि 25 सालों से यहां पर छठ पर्व मना रहे हैं। कभी कोई समस्या नहीं आई। लेकिन, प्रदेश सरकार के बदलते ही 2015 में जेई सुनील कुमार और ठेकेदार ने उनका हवन कुंड तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त पानीपत के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। उस वक्त थर्मल प्रशासन ने भी माफी मांगी थी। अब जान बूझकर उन्हें छठ पूजा मनाने से वंचित करने की कोशिश हो रही है। रमेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवारा को थर्मल अधिकारी आए और पानी खुलवाने और किनारे समतल करवाने का आश्वासन दिया।


प्रधान ने बताया कि सारे मामले की जानकारी सीएम कार्यालय फैक्स कर दी गई है। इस बारे में थर्मल के सिविल विभाग के वीके चावला ने बताया कि हमने ठेकेदार को छठ पूजा तक हेड के आसपास खुदाई न करने के लिए कहा था। इसके बाद भी उसने खुदाई कर दी।

इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियो को दे दी है। अब थर्मल प्रशासन हर प्रकार की सहायता करने को तैयार है। एक मशीन किनारे समतल कराने के लिए लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed