फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, bijalr badhit

चालिस फीडरों की बिजली सप्लाई बांधित

Tue, 03 Jan 2017 11:23 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Tue, 03 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
panipat, bijalr badhit
c - फोटो : amar ujala
गोहाना रोड पर स्थित बिजली निगम पॉवर हाउस स्थित टी-6 ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स में आग लग गई। जिससे पावर हाउस से लगने वाले 40 फीडर की बिजली पूरी तरह से बंद रही। अधिकारियों ने दूसरे ट्रांसफार्मरों पर लोड डालकर मरम्मत कार्य पूरा किया। बिजली निगम कर्मचारी यूनियन ने समय पर मेंटेनेंस न होना आग लगने का कारण बताया है। यूनियन का आरोप है कि अधिकारी कागजों में ही मरम्मत कार्य कर रहे हैं। वहीं निगम अधिकारियों ने मौका मुआयना कर अधिनस्थ अधिकारियों को समय पर मरम्मत करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित पॉवर हाउस में टी-6 ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे धमाका हो गया और केबल जल गई। केबल जलते ही टी-6 ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 40 फीडर की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तकनीकी टीम को मरम्मत कार्य के आदेश दिए और इन फीडर का लोड दूसरे ट्रांसफार्मर पर डाला गया। तकनीकी टीम ने करीब आधे घंटे के कड़े प्रयास के बाद सप्लाई को सुचारु किया।  
विज्ञापन


टी-2 ट्रांसफार्मर में गत दिनों लगी थी आग
गोहाना रोड पावर हाउस स्थित टी-टू ट्रांसफार्मर में विगत माह आग लग गई थी। जिससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। अधिकारियों ने मामले को देखते हुए ठेकेदार के अंतर्गत आने वाले दो कर्मियों हटा दिया गया था। यूनियन दोनों कर्मियों को बहाल करने की मांग को लेकर मैदान में उतर आई थी और एक्सईएन से लेकर एसई कार्यालय तक का घेराव कर लिया था। यूनियन ने उस वक्त भी अधिकारियों पर मरम्मत कार्य न कराने के आरोप लगाए थे। यूनियन ने मंगलवार को केबल सड़ने में भी अधिकारियों की अनदेखी पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-6 ट्रांसफार्मर की केबल मंगलवार सुबह ज्यादा लोड होने के चलते सड़ गई थी। केबल को तुरंत बदल दिया गया। इस दौरान करीब चालीस फीडरों का बिजली सप्लाई कुछ देर तक बाधित रही।
जयभगवान, एसएसई, बिजली निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed